यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में कैसे लगी आग? जिसके कारण 9 लोगों की जिंदा जलकर हो गई मौत​

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में कैसे लगी आग? जिसके कारण 9 लोगों की जिंदा जलकर हो गई मौत​

Greater Noida Bus Fire News: यमुना एक्सप्रेसवे पर कश्मीरी गेट से महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग के मामले में गौतमबुद्धनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार का आधिकारिक बयान सामने आया है. थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास 2324 सितंबर की मध्य रात्रि हुए इस दर्दनाक हादसे में 9 यात्रियों की जलने और दम घुटने से मौत हो गई, जबकि फायर सर्विस और पुलिस टीम ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 20 से अधिक लोगों की जान बचा ली.

सीएफओ प्रदीप कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस के एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट/स्पार्क या ब्लास्ट हुआ था. इसके तुरंत बाद बस के इंजन में मौजूद लुब्रिकेंट ऑयल ने आग पकड़ ली, जिसने पल भर में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और धूंधूं कर लपटें उठने लगीं.

सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी, जेवर टोल पर तैनात फायर टेंडर और 4 अतिरिक्त फायर सर्विस यूनिट्स मौके पर पहुंचीं. फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। धुएं के बेहद घने गुबार के बीच फायर टीम और पुलिस ने बस के अंदर प्रवेश किया, जहां 9 यात्री मृत अवस्था में पाए गए. मृतकों की पहचान के लिए जेवर थाना पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.

ड्राइवरकंडक्टर हिरासत में, कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने हादसे के बाद बस के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है. जेवर थाने में संबंधित गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी व तकनीकी जांच सुनिश्चित की जा रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतक यात्रियों के शोकाकुल परिजनों को 22 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है, साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों और प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *