क्या बच्चों के लिए सुरक्षित हैं मीठे ड्रिंक्स? जानिए पूरी सच्चाई

क्या बच्चों के लिए सुरक्षित हैं मीठे ड्रिंक्स? जानिए पूरी सच्चाई

आजकल ज्यादातर बच्चों को मीठे ड्रिंक्स पीना बहुत पसंद होता है. रंगबिरंगे सॉफ्ट ड्रिंक्स, फ्लेवर्ड जूस, स्पोर्ट्स ड्रिंक्स और दूसरे मीठे पेय बच्चों को आसानी से आकर्षित कर लेते हैं. कई बार मातापिता भी इन्हें सामान्य पेय समझकर बच्चों को दे देते हैं. हालांकि, स्वाद में अच्छे लगने वाले ये ड्रिंक्स हमेशा सेहत के लिए अच्छे नहीं होते. इन्हें नियमित रूप से पीने की आदत बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है.

क्या बच्चों के लिए सुरक्षित हैं मीठे ड्रिंक्स? जानिए पूरी सच्चाई

मीठे ड्रिंक्स में अक्सर अधिक मात्रा में चीनी यानी ऐडेड शुगर और होती है, जबकि इनमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व बहुत कम या बिल्कुल नहीं होते. कुछ ड्रिंक्स में फ्लेवर, रंग और दूसरे एडिटिव्स भी मिलाए जाते हैं. ज्यादा मात्रा में ऐसे पेय पीने से बच्चों की रोजाना की डाइट का संतुलन बिगड़ सकता है और वे पौष्टिक चीजें कम खाने लगते हैं. इसलिए बच्चों की डाइट में मीठे ड्रिंक्स शामिल करने से पहले उनके बारे में सही जानकारी होना जरूरी है. आइए जानते हैं कि मीठे ड्रिंक्स बच्चों की सेहत को कैसे प्रभावित कर सकते हैं और उनके लिए बेहतर विकल्प क्या हैं.

मीठे ड्रिंक्स से बच्चों की सेहत पर क्या असर पड़ सकता है?

के अनुसार, मीठे ड्रिंक्स में मौजूद अधिक चीनी और कैलोरी बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इनका ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने और मोटापे का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे पेय दांतों में कैविटी की वजह भी बन सकते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद चीनी दांतों पर लंबे समय तक असर डालती है. कई बार बच्चे मीठे ड्रिंक्स पीने के बाद दूध, पानी या दूसरे पौष्टिक पेय कम पीते हैं, जिससे उन्हें जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते.

इससे उनकी रोजाना की डाइट का संतुलन भी बिगड़ सकता है. कुछ मीठे ड्रिंक्स में कैफीन भी होता है, जो बच्चों के लिए सही नहीं माना जाता. इसलिए बच्चों को प्यास बुझाने के लिए ऐसे ड्रिंक्स देने की बजाय हेल्दी विकल्प चुनना बेहतर होता है. अगर कभी मीठे ड्रिंक्स दिए भी जाएं, तो उनकी मात्रा सीमित रखें और उन्हें रोज की आदत न बनने दें.

बच्चों को क्या पिलाना है बेहतर विकल्प?

बच्चों के लिए सबसे अच्छा पेय सादा पानी है, क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसके अलावा, उम्र के अनुसार सादा दूध भी अच्छा विकल्प है, जिससे कैल्शियम, प्रोटीन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. अगर जूस देना हो, तो 100% फलों का जूस भी सीमित मात्रा में ही दें. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बच्चों को प्यास लगने पर सबसे पहले पानी पीने की आदत डालें.

घर पर बने बिना चीनी वाले पेय भी बेहतर विकल्प हो सकते हैं. वहीं, सॉफ्ट ड्रिंक्स, फ्लेवर्ड ड्रिंक्स और ज्यादा चीनी वाले पेय रोजाना देने से बचें. इससे बच्चों की डाइट संतुलित रहेगी और उन्हें जरूरी पोषण भी मिल सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *