ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला: दागीं मिसाइलें; पावर प्लांट में भी लगाई आगभारी तबाही

ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला: दागीं मिसाइलें; पावर प्लांट में भी लगाई आगभारी तबाही

West Asia War: पश्चिम एशिया में सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. एक तरफ अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर कई हवाई हमले किए तो वहीं अब ईरान ने कुवैत पर भी बड़ा अटैक कर दिया है. हमले की जानकारी देते हुए कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने शनिवार को बताया कि ईरान के बारबार किए गए हमलों में उसके एक अहम ऑयल फैसिलिटी को निशाना बनाया गया.

ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला: दागीं मिसाइलें; पावर प्लांट में भी लगाई आगभारी तबाही

कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बताया कि इस ईरानी हमले में मटीरियल डैमेज के साथ कई लोग घायल भी हुए हैं. कुवैती न्यूज एजेंसी ‘KUNA’ की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक घटना को लेकर कॉर्पोरेशन ने हमले में घायल लोगों की मेडिकल सुविधा देने की बात कही है.

कुवैत में ईरानी हमले
कॉर्पोरेशन ने कहा,’ घायलों को मेडिकल हेल्प दी गई और घटनास्थल को खाली करा लिया गया, जबकि हमले से निपटने के लिए संबंधित राज्य अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट किया जा रहा है.’ हमले को लेकर कुवैत के इलेक्ट्रिसिटी, वॉटर और रीन्यूबर एनर्जी मिनिस्ट्री ने भी बताया कि शनिवार की सुबह ईरानी हमलों के बाद एक पावर जनरेशन और जल विलवणीकरण संयंत्र के एक हिस्से में आग लग गई.

मिडिल ईस्ट में ईरान के जबरदस्त हमले
ईरान की ओर से कुवैत पर यह हमला पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। एक तरफ अमेरिका ने ईरान पर जमकर हमले किए, तो वहीं तेहरान ने कुवैत समेत उन कई मिडिल ईस्ट देशों पर ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की, जहां अमेरिकी संपत्तियां स्थित हैं. ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जॉर्डन के अलअजरक स्थित अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी ड्रोनमिसाइल से बड़ा हमला किया.

ईरान की इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ने जॉर्डन में मुवाफक अल साल्टी एयर बेस पर सैनिकों के रहने की जगह को भी निशाना बनाया. इसमें बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिकों के हताहत होने की आशंका है.

अमेरिकी ड्रोन को भी गिराया
ईरान की ओर से यह भी दावा किया गया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने बुशेहर पोर्ट के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी MQ9 ड्रोन को भी मार गिराया. IRGC का कहना है कि इस ड्रोन को उसके नए एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम ने टारगेट किया. हालांकि, अमेरिका ने अबतक इस दावे की कोई पुष्टि नहीं की है. इतना ही नहीं ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी की सुरक्षा में आगे बढ़ रहे 4 ऑयल टैंकरों को भी रोक दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *