कानपुर का ऐसा हाल; डॉक्टर कोर्ट गए हुए थे तो ड्राइवर ने ही कर दिया इलाज, दवा भी बता दी

कानपुर का ऐसा हाल; डॉक्टर कोर्ट गए हुए थे तो ड्राइवर ने ही कर दिया इलाज, दवा भी बता दी
कानपुर का ऐसा हाल; डॉक्टर कोर्ट गए हुए थे तो ड्राइवर ने ही कर दिया इलाज, दवा भी बता दी

कानपुर में मरीजों को दवा देता ड्राइवरकानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कोर्ट गए हुए थे, इसी दौरान मरीजों को उनके ड्राइवर ने दवा दी। इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो प्रशासन तुरंत हरकत में आया और आनन-फानन में डॉक्टर के ड्राइवर को हटा दिया।

कानपुर के रामा देवी स्थित कांशीराम अस्पताल में डॉक्टर रामकेश कोर्ट में पेशी पर गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में ड्राइवर उनकी कुर्सी पर बैठकर बाकायदा मरीजों को देखा और उनको दवा लिखी। बुधवार दोपहर को जैसे ही कुर्सी पर बैठकर मरीज को देखते हुए ड्राइवर का वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी ड्राइवर को हटा दिया गया है।

वायरल वीडियो में ड्राइवर कांशीराम अस्पताल की OPD में बैठा हुआ है। मरीजों को बुलाता और उनकी बीमारी के बारे में पूछता है। इसके बाद कागज की पर्चियों पर दवा लिखते हुए दिखाई दिया। उसने कथित तौर पर मरीजों से कहा कि दवा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है और उन्हें दवा बाहर से खरीदनी होगी। यह घटना सोमवार की है, जिसाक वीडियो बुधवार दोपहर को वायरल हुआ था।

रामकेश से स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी दी गई है कि अगर अस्पताल या OPD में कोई बाहरी व्यक्ति दवा लिखते हुए पाया गया, तो कार्रवाई की जाएगी और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ FIR भी दर्ज की जाएगी।

हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है। शिक्षा राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।… और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *