लड़की ने दुपट्टे से प्रेमी को खुद से बांध लिया, कचहरी में लोग देखते रह गए तमाशा!

लड़की ने दुपट्टे से प्रेमी को खुद से बांध लिया, कचहरी में लोग देखते रह गए तमाशा!
Featured Image

उत्तर प्रदेश के बांदा में कचहरी परिसर में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक युवती ने अपने कथित प्रेमी को अचानक पकड़ लिया. युवती ने उसका हाथ दुपट्टे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

युवती का आरोप है कि युवक पिछले तीन साल से उसके साथ रिलेशन में था. उसने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अब शादी से मुकर रहा है. युवती ने आरोप लगाया कि युवक उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था. युवती ने पुलिस से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

प्रेमी को देखते ही पकड़ लिया

मामला बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली बालिग युवती कचहरी क्षेत्र में मौजूद थी. बताया गया कि युवक किसी मामले में तारीख के चलते वहां पहुंचा था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। युवती की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, उसने उसे पकड़ लिया और भीड़ के बीच ही दुपट्टे से उसका हाथ बांध दिया.

युवती ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने तक वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी. वायरल वीडियो में युवती लोगों के सामने अपनी आपबीती बताते हुए दिखाई दे रही है. वह युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगा रही है.

युवती ने लगाए ये आरोप

युवती का कथित आरोप है कि युवक को उसके परिजन बंगाल भेज चुके थे और वह करीब तीन महीने से लापता था. युवती का कहना है कि दोनों पिछले तीन साल से रिलेशन में थे. उसका आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया.

युवती ने कहा कि अब युवक को नाबालिग बताया जा रहा है. उसने आरोप लगाया कि युवक उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. युवती के मुताबिक, उसने इस मामले में जसपुरा थाने में पहले भी मुकदमा दर्ज कराया था.

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया

डिप्टी एसपी प्रतिज्ञा सिंह के मुताबिक, जसपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली खुशबू खातून ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. मामले की विवेचना चल रही है. पुलिस को सूचना मिली थी कि वादिया और विपक्षी संकट मोचन मंदिर के पास आपस में झगड़ रहे हैं और युवती ने युवक को पकड़ लिया है.

पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाया. डिप्टी एसपी के अनुसार, दस्तावेजों में युवक के किशोर होने के कारण उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं है. दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले का निस्तारण कराया जा रहा है और विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है.

पुलिस का कहना है कि युवती के बयान के बाद कोर्ट से जो आदेश मिलेगा, उसका पालन कराया जाएगा. दोनों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है. कचहरी क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *