‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाशों में खौफ हो’, जमुई कांड की पीड़िता की मां का CM से मिलकर छलका दर्द

‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाशों में खौफ हो’, जमुई कांड की पीड़िता की मां का CM से मिलकर छलका दर्द
Featured Image

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद राज्य सरकार और पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर पीड़िता के माता-पिता ने संतोष जताया है। गुरुवार (24 सितंबर) को पीड़िता के परिजनों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान सम्राट चौधरी ने परिवार को पूरी सुरक्षा, मदद और पीड़िता की आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया।

वहीं पुलिस की कार्रवाई पर बात करते हुए पीड़िता की मां ने कहा, “हम कार्रवाई से संतुष्ट हैं। साथ ही कहा कि 48 घंटे के भीतर एनकाउंटर हुआ तो इससे हम लोगों को बहुत खुशी मिली। मां ने कहा कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ उसके बाद एक्शन लिया गया। पहले तो तीन को पकड़ गया. इसके बाद जो मुख्य आरोपी था, उसका एनकाउंटर भी हुआ है। सरकार की कार्रवाई से हम बहुत खुश हैं।”

बेटी की सुरक्षा और पढ़ाई का आश्वासन

मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत के बारे मां ने कहा, “मुख्यमंत्री ने हम लोगों को बुलाया था। जो भी हमने कहा, सभी पर उन्होंने आश्वासन दिया है। बेटी की सुरक्षा और पढ़ाई सभी का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी बेटी, मेरी है। निश्चिंत रहिए. मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा।”

साथ ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करते हुए कहा, “मेरी बेटी के साथ जो हुआ, वो और किसी बेटी के साथ न हो। जिस तरह से मेरी गिड़गिड़ा रही थी, उसी तरह से वो बदमाश भी गिड़गिड़ाए। मुख्यमंत्री ऐसा कुछ करें जिससे बदमाशों में खौफ हो।”

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि यह घटना 19 सितंबर को सामने आई थी, जब नाबालिग से छेड़छाड़ का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मंगलवार (22 सितंबर) को मुठभेड़ (एनकाउंटर) के दौरान दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी हरेराम यादव जो वायरल वीडियो में मुंह पर गमछा बांधे नजर आ रहा था भागने की कोशिश में घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इससे पहले पुलिस तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *