गंगा एक्सप्रेसवे पर फटा टायर… खंभे से टकराई कार, BJP विधायक समेत 3 घायल​

गंगा एक्सप्रेसवे पर फटा टायर… खंभे से टकराई कार, BJP विधायक समेत 3 घायल​

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की डिबाई सीट से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार शाम एक हादसे का शिकार हो गए. गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते समय, उनकी फॉर्च्यूनर के सामने अचानक एक दूसरी गाड़ी आ गई. टक्कर से बचने की कोशिश में कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया और फॉर्च्यूनर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि टक्कर के तुरंत बाद चारों एयरबैग खुल गए. स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत घायल लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार की रफ्तार लगभग 120 किमी/घंटा थी.

हादसे में 63 वर्षीय विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके पीआरओ अनूप सिंह और सुरक्षा गार्ड राजेश सिंह भी घायल हुए, जबकि ड्राइवर विनोद कुमार बालबाल बच गए. घायलों को दिल्ली के एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. विधायक की हालत स्थिर बताई जा रही है.

घायलों की हालत खतरे से बाहर

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉर्च्यूनर को एक्सप्रेसवे से हटवाया. विधायक चंद्रपाल सिंह सुबह 11:00 बजे लखनऊ से गाजियाबाद के लिए निकले थे. एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं. यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर हापुड़ बॉर्डर के पास हुआ.

बारिश में फिसली कार

विधायक चंद्रपाल सिंह डिबाई कोतवाली इलाके के बड़रपुर गांव के रहने वाले हैं. शनिवार शाम करीब 4:00 बजे, बीबी नगर थाना क्षेत्र के पोटा काबुलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक दूसरी कार आ गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। टक्कर से बचने के लिए ड्राइवर विनोद कुमार ने जोर से ब्रेक लगाए. उस समय भारी बारिश हो रही थी और एक्सप्रेसवे पर पानी जमा होने के कारण फॉर्च्यूनर टायर फटने से फिसल गई और खंभे से टकरा गई.

MLA दिल्ली के AIIMS रेफर

हादसे के बाद पुलिस को भी सूचना दी गई.गाड़ी से MLA चंद्र पाल सिंह लोधी, उनके सुरक्षा गार्ड अमित, PRO अनूप सिंह और ड्राइवर विनोद को बाहर निकाला गया. MLA चंद्र पाल सिंह लोधी को गंभीर चोटें आईं, जबकि सुरक्षा गार्ड और PRO को मामूली चोटें लगीं. गार्ड अमित, MLA को एक निजी गाड़ी से हापुड़ के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद, हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने MLA को दिल्ली के AIIMS रेफर कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *