मदरसे में शिक्षक का गंदा काम, बुर्के वाली महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया

मदरसे में शिक्षक का गंदा काम, बुर्के वाली महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया
Featured Image

Bangladesh Madrasa Viral Video: बांग्लादेश के एक मदरसे का आपत्तिजनक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शिक्षक, महिला को बार-बार गलत तरह से छूता दिखाई दे रहा है. पूरा मामला नेत्रकोना के एन अकंद कामिल मदरसे का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौलाना एहसानुल हक कमरे के भीतर काले बुर्के और नकाब में मौजूद महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं.

मामला सामने आने के बाद मदरसा प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को तुरंत सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही पूरी घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए एक विशेष जांच समिति गठित की गई है और स्थानीय प्रशासन को भी इसकी लिखित सूचना दे दी गई है. पूरा मामला बीते अगस्त महीने का है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है.

मदरसे के कई शिक्षकों और कर्मचारियों का दावा है कि उन्होंने CCTV की लाइव फीड में इस हरकत को देखा था. उनका कहना है कि किसी शैक्षणिक संस्थान के भीतर शिक्षक का इस तरह का व्यवहार संस्था की छवि के लिए अनुचित और नुकसानदेह है.

महिला के पीछे खड़ा दिख रहा है मौलाना

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि 17 अगस्त को सुबह करीब 11:38 बजे मौलाना एहसानुल हक मदरसे के कमरे में बुर्का पहने एक महिला के साथ टेबल के दोनों ओर बैठकर बातचीत कर रहे हैं. कुछ देर बाद वह अपनी जगह से उठकर महिला की कुर्सी के पीछे जाते हैं. इसके बाद वह कई बार महिला के बगल और पीछे खड़े होते दिखाई देते हैं.

फुटेज में दर्ज समय के मुताबिक, करीब 11:44 बजे वह दोबारा महिला के पास जाते हैं. आरोप है कि इसके बाद करीब एक मिनट के दौरान वह कई बार महिला के करीब गए और उसे छुआ.

इसके अलावा, 20 अगस्त को दोपहर करीब 12:19 बजे की एक अन्य CCTV फुटेज में भी वही महिला कमरे में दिखाई देती है. संबंधित लोगों के मुताबिक, इस दौरान शिक्षक दरवाजे की दिशा पर नजर रखते हुए कई बार महिला के पास जाते दिखाई देते हैं.

मदरसे में चल रही थी ऑनर्स की परीक्षा

मदरसे की महिला टीचर ने बताया कि छुट्टी के बाद उन्होंने कार्यालय कक्ष के मॉनिटर पर एक कमरे में दोनों का ‘आपत्तिजनक व्यवहार’ देखा. उस समय मदरसे में ऑनर्स की परीक्षा चल रही थी. उन्होंने यह बात दूसरी शिक्षिका को बताई. उनके मुताबिक, जब दोनों लोग कमरे से बाहर निकले, तब उन्होंने भी देखा.

एक और टीचर ने कहा कि CCTV में जो दृश्य उन्होंने देखा, वह बेहद आपत्तिजनक है. उनके मुताबिक, धार्मिक शैक्षणिक संस्थान में इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

इस बीच, कुछ शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि मामला सामने आने के बाद मदरसा प्रशासन ने इसे दबाने की कोशिश की. शिक्षकों का कहना है कि घटना की उचित प्रशासनिक जांच होनी चाहिए.

बुर्के वाली महिला कौन थी?

एन अकंद कामिल मदरसे के प्रिंसिपल मुहम्मद अब्दुल बातेन ने कहा कि मीडिया और विभिन्न स्रोतों से मिली शिकायतों के आधार पर मदरसा प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ पहले ही प्रशासनिक कार्रवाई कर दी है.

उन्होंने बताया कि आरोपी के मदरसा परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और निष्कासन जैसी कड़ी कार्रवाई भी की गई है. उन्होंने कहा कि यदि मदरसा प्रशासन के खिलाफ भी कोई आरोप है तो उसकी जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है.

हालांकि, मौलाना एहसानुल हक ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है. फिलहाल बुर्के वाली महिला कौन थी? इसका पता नहीं चल पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *