
Ujjain Viral Video: उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गौ तस्करी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों के साथ बीच सड़क पर मारपीट और डांस कराने का मामला सामने आया है. आरोप है कि दोनों युवकों के कपड़े उतरवाए और ‘नागिन’ धुन पर डांस कराया. इसके बाद बेल्ट और लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सामने आए वीडियो में बैकग्राउंड में ‘नागिन-नागिन’ गीत बजता सुनाई दे रहा है. इसी दौरान दो युवक अर्धनग्न अवस्था में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, हिंदूवादी संगठन से जुड़े आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता हाथों में बेल्ट और लाठी-डंडे लिए नजर आ रहे हैं.
दोनों युवकों की पिटाई करते आ रहे नजर
वीडियो में कार्यकर्ता नाचते हुए दोनों युवकों की कथित तौर पर पिटाई करते भी दिखाई दे रहे हैं. घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आया है. बताया जा रहा है कि वाहन में 8 गायें भरी हुई थीं. यहां ढाबला क्षेत्र से मवेशियों को नागदा और कानवन की ओर ले जाने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं. इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने वाहन की घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा था.
संगठन के पदाधिकारी लाला पटेल ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर संगठन के पदाधिकारी लाला पटेल का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि ढाबला सिया इलाके में हमारे कार्यकर्ताओं ने 8 गायों से भरी एक गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ा था. इन्हें दो युवक ले जा रहे थे. पटेल का आरोप है कि गौ तस्कर अक्सर ढाबला से नागदा और कानवन की ओर मवेशियों को ले जाते हैं. इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने दोनों युवकों को सबक सिखाया था. इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया था.