भाभी को हुआ प्यार, देवर से बोली- बाबू इनको मार दोगे क्या? ले लो 50 हजार, फिर पति मिला…

भाभी को हुआ प्यार, देवर से बोली- बाबू इनको मार दोगे क्या? ले लो 50 हजार, फिर पति मिला…
भाभी को हुआ प्यार, देवर से बोली- बाबू इनको मार दोगे क्या? ले लो 50 हजार, फिर पति मिला…

दिल्ली में एक बार फिर एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। कारण? इस महिला ने अपने पति की अपने ही देवर से हत्या करवाई, फिर लाश को नाले में डलवा दिया। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला।

महिला जब 15 साल की थी, तभी उसे प्रीतम से प्यार हो गया था। बाद में दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक 16 साल का बेटा और दो बेटियां हैं।

लव मैरिज के बाद ऑटो ड्राइवर पर आया दिल

शादी के 17 साल बाद महिला को किसी और से प्यार हो गया। उसका प्रेमी 28 वर्षीय रोहित था, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड भी था। वह टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करता था। इसके बावजूद दोनों के बीच अवैध संबंध जारी रहे। दोनों शादी करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने प्रीतम को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

देवर से कराई पति की हत्या

पुलिस के अनुसार, मामले का एक अन्य आरोपी विजय फरार है। विजय रिश्ते में महिला का देवर है और उसी ने 50 हजार रुपये की सुपारी लेकर प्रीतम की हत्या की थी। हत्या के बाद विजय ने महिला को इंस्टाग्राम पर शव का वीडियो और फोटो भेजकर पैसे मांगे। इसके बाद महिला ने अपने पति का ऑटो बेचकर बाकी रकम उसे दे दी।

हत्या के बाद खुद ही लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

इसके बाद एक दिन महिला ने थाने में अपने पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका पति बाहर गया था और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शुरुआत में इसे सामान्य गुमशुदगी का मामला माना। जांच के दौरान पुलिस को प्रीतम से जुड़ा एक मोबाइल नंबर मिला, जिसके जरिए वे रोहित तक पहुंच गए। पूछताछ में पहले उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मोबाइल से खुला हत्या का राज

रोहित ने बताया कि उसी दिन प्रीतम की हत्या करवा दी गई थी। इसके बाद महिला ने सबूत मिटाने के लिए प्रीतम का मोबाइल फेंकने को दिया था। लेकिन महंगा मोबाइल देखकर उसकी नीयत बदल गई। उसने सिम निकालकर फेंक दी और फोन अपने पास रख लिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कुछ समय बाद उसने अपनी सिम डालकर मोबाइल चालू कर लिया। रोहित की इसी एक गलती ने पूरे हत्या कांड का पर्दाफाश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *