Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 16 सितंबर तक बारिश… यूपीबिहार से लेकर सिक्किम तक अलर्ट, जानें हिमाचलउत्तराखंड समेत अपने इलाके का हाल​

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 16 सितंबर तक बारिश… यूपीबिहार से लेकर सिक्किम तक अलर्ट, जानें हिमाचलउत्तराखंड समेत अपने इलाके का हाल​

Aaj Ka Mausam: देश में मॉनसून अपने अंतिम चरण में है. अपनी वापसी से पहले मॉनसून रौद्र रूप दिखा रहा है. सितंबर के दूसरे सप्ताह में कई राज्यों में झमाझम बरसात हो रही है. 12 सितंबर को यानी आज उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. पहाड़ों में बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज देश की राजधानी दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादलों का डेरा रह सकता है और मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है. वहीं आज राज्य में अधिकतम 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में 16 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. राज्य में 13 से 16 तारीख तक हल्की बरसात देखने को मिल सकती है.

यूपी से लेकर झारखंड तक बारिश

उत्तर प्रदेश में मॉनसून इन दिनों जमकर बरस रहा है. शुक्रवार को यूपी के कई स्थानों पर बरसात हुई. मौसम विभाग की ओर से आज भी राज्य के अलगअलग स्थानों पर बारिश और गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है, लेकिन राज्य के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. बिहार में भी आज कई जिलों में मौसम सक्रिय दिख सकता है. मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. झारखंड में भी कई इलाकों में मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है.

राजस्थान से छत्तीसगढ तक अलर्ट

राजस्थान के कई इलाकों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. छत्तीसगढ के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. हरियाणा में भी कई जगह बादल छाए रहने और गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरजचमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. आज असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत में केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश देखने को मिल सकती है.

पहाड़ी इलाकों आंधीबारिश

उत्तराखंड में आज राज्य के सभी 13 जिलों में गरजचमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बादलों के जोरदार बरसने की संभवना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश में सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौलस्पीति, सिरमौर और कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जम्मू कश्मीर में भी कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *