Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 17 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं… यूपी से महाराष्ट्र तक अलर्ट, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 17 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं… यूपी से महाराष्ट्र तक अलर्ट, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather forecast India: देशभर में मॉनसून ने इन दिनों रौद्र रूप धारण कर रखा है. अधिकतर राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से कई शहरों में बाढ़भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मूकश्मीर में बारिश का पानी आफत बनकर बरस रहा है. इन राज्यों में जगहजगह भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे सड़कें बंद हैं. इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी 12 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

दिल्लीएनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभवना है. इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है. आज दिल्ली में न्यूनतम 25 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में बारिश का सिलसिला इस पूरे हफ्ते जारी रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 17 अगस्त तक बूंदाबादी और बरसात हो सकती है. इस दौरान तेज बारिश की संभावना कम है.

यूपी से लेकर झारखंड तक बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज से 15 अगस्त के बीच फिर से बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है. बिहार के कई उत्तरी और पूर्वी जिलों में गरजचमक के साथ बारिश हो सकती है. बिहार में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है. झारखंड के कई जिलों में भी बरसात देखने को मिल सकती है.

इन राज्यों में होगी भारी बरसात

पूर्वी राजस्थान में आज भी अति भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल केगंगा के मैदानी इलाके वाले और ओडिशा में बहुत भारी बारिश की संभवना मौसम विभाग ने जताई है. मध्य महाराष्ट्र में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है. गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में लगातार बारिश हो रही है. इन राज्यों में आज भी लोगों को तेज बरसात से राहत नहीं मिलने वाली है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

कैसा रहेगा हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मूकश्मीर का मौसम?

हिमाचल और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन दोनों राज्यों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जम्मूकश्मीर और लद्दाख में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *