Aaj Ka Mausam: पहाड़ से मैदान तक आंधीबारिश का कहर, यूपी से हिमाचल तक अलर्ट… जानें दिल्ली समेत 22 राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: पहाड़ से मैदान तक आंधीबारिश का कहर, यूपी से हिमाचल तक अलर्ट… जानें दिल्ली समेत 22 राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन देश में अब भी मूसलाधार बारिश और तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक, आज यानी 30 सितंबर को भी कई राज्यों में आंधीबारिश हो सकती है. 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है. कुछ राज्यों में बिजली और वज्रपात देखने को मिल सकता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ा रहेगा.

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम साफ बना रह रह सकता है. दिल्ली में आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई. राज्य में पांच अक्टूबर तक मौसम साफ रहने वाला है.

यूपीबिहार से लेकर झारखंड तक आंधी बारिश

आज उत्तर प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने रहने वाला है. कई जिलों में बारिश और आंधी दखने को मिल सकती है. मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और गोरखपुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है. बिहार के भी कई जिलों में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी है. झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

पंजाब के कई जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट है. हरियाणा कई हिस्सों में भी बादल और बारिश का प्रभाव नजर आ सकता है. राजस्थान में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. मध्य प्रदेश में कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है.

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है. दक्षिण भारत में पूरे आंतरिक कर्नाटक के साथ केरल और माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में बिगड़ा है मौमस

उत्तराखंड में आज कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में मंडी, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. जम्मूकश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *