Aaj Ka Mausam: यूपी में धीमी पड़ी मॉनसून की रफ्तार… हिमाचलउत्तराखंड में अलर्ट, जानें दिल्ली से राजस्थान तक का हाल​

Aaj Ka Mausam: यूपी में धीमी पड़ी मॉनसून की रफ्तार… हिमाचलउत्तराखंड में अलर्ट, जानें दिल्ली से राजस्थान तक का हाल​

Aaj Ka Mausam: देश में मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है. हालांकि, मानसून की विदाई का मतलब ये नहीं है कि देशभर में बारिश का सिलसिला पूरी थम जाएगा. कई राज्यों में अलगअलग मौसम प्रणालियां अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरजचमक और आंधी को जारी रख सकती हैं. पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश का असर अधिक दिख सकता है.

दिल्ली के लिए 1 अक्टूबर यानी आज का दिन राहत भरा रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने वाला है. तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम 35 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. दिल्ली में पांच अक्टूबर तक आसमान खुला रहने वाला है. इस दौरान राज्य में बरसात की कोई संभावना नहीं है.

यूपी में हल्की बारिश, बिहार में आंधी

यूपी में अब मॉनसून की रफ्तार काफी धीमी हो गई है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आज प्रयागराज, देवरिया, बहराइच, गोंडा, सोनभद्र, कानपुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, श्रावस्ती, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा और मथुरा में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी चल सकती है. कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं. बिहार में आज कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है. झारखंड में आज और कल बारिश का दौर रह सकता है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. हरियाणा में भी बारिश हो सकती है. राजस्थान के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. आज कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है. मध्य प्रदेश में कई जिलों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है. छत्तीसगढ़ में भी गरजचमक के साथ मौसम खराब होने की आशंका है.

मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले दो दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में भी मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौलस्पीति और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. जम्मूकश्मीर के भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *