
मुजफ्फरपुर. जीआरपी ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जोइ कागज पर ट्रेनों की सूची बनाता था. फिर लोको पायलट की ड्रेस पहनकर ट्रेन के कोच में आराम से घूमता था. मौका पाते ही यात्रियों का सामान चोरी कर लेता था. चोर की पहचान समस्तीपुर जिला पूसा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर अयोध्या गांव निवासी प्रदीप पासवान पुत्र श्रवण पासवान के रूप में हुई है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोपी हावड़ा से रक्सौल जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस में सवार हुआ था और यात्री का सामान चोरी करके भाग रहा था, तभी जीआरपी ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. यात्रियों को चकमा देने के लिए आरोपी लोको पायलट की नीले रंग की ड्रेस पहनता था. आरोपी पूरी प्लानिंग के साथ ट्रेनों में चोरी करता था. कागज में लिखता था कि किस दिन किस ट्रेन में चोरी करनी है.
जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर से ढोली के बीच मिथिला एक्सप्रेस के ए-2 बोगी में पूर्वी चंपारण पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के डुमरवाना गांव निवासी प्रिंस कुमार चकिया जा रहे थे. इसी दौरान आरोपी ने उनका बैग चोरी कर लिया. जीआरपी ने उसे पकड़कर गिरफ्तार कर लिया.
जब जीआरपी ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से कागज के टुकड़े मिले. कागज को देखकर अधिकारी दंग रह गए. किस दिन किस ट्रेन में चोरी करनी है, यह सब उस कागज में लिखा हुआ था. आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला. आरोपी चोरी के केस में प्रयागराज में जेल जा चुका है.
ट्रेन में घूम-घूमकर रेकी करता था शातिर
आरोपी लोको पायलट की ड्रेस पहनकर ट्रेन में घूम-घूमकर यात्रियों के कीमती सामान की रेकी करता था. फिर मौका पाकर चोरी करके किसी स्टेशन पर उतर जाता था. मुजफ्फरपुर आरपीएफ आरोपी का पूरी हिस्ट्री खंगालने में जुटी है. फिलहाल आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.