AFG के खिलाफ तीनों T20I में बेंच पर बैठेगा ये खिलाड़ी? गंभीर नहीं देंगे मौका​

AFG के खिलाफ तीनों T20I में बेंच पर बैठेगा ये खिलाड़ी? गंभीर नहीं देंगे मौका​

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग XI को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली India vs Afghanistan T20I Series में कई बड़े नाम वापसी कर रहे हैं। ऐसे में हर खिलाड़ी को प्लेइंग XI में जगह मिलना मुश्किल है। माना जा रहा है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज के तीनों मुकाबलों में बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

क्यों नहीं मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका?

वैभव सूर्यवंशी भले ही भारतीय क्रिकेट का बड़ा युवा चेहरा बन चुके हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में उनके लिए प्लेइंग XI में जगह बनाना आसान नहीं होगा। टीम इंडिया के पास ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे विकल्प मौजूद हैं।

खास बात यह है कि संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है। वहीं वैभव ने जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अर्धशतक लगाए थे। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट अनुभव और मौजूदा कॉम्बिनेशन को प्राथमिकता दे सकता है।

गंभीर के प्लेइंग XI में किसे मिलेगी प्राथमिकता?

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही बल्लेबाजी संयोजन चुनने की होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा के अलावा ईशान किशन , शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा जैसे विकल्प टीम को गहराई देते हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को तीनों मैचों में मौका मिलना मुश्किल नजर आता है। हालांकि अगर टीम इंडिया शुरुआती दो मुकाबलों में सीरीज अपने नाम कर लेती है, तो तीसरे T20I में वैभव को आजमाने का रास्ता खुल सकता है।

13 सिंतबर से होगा सीरीज का आगाज

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह T20I सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी और तीनों मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी के लिए सबसे बड़ी चुनौती प्लेइंग XI में जगह बनाना है। अगर गंभीर और टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ जाने का फैसला किया, तो इस युवा स्टार को पूरी सीरीज बेंच पर बैठकर इंतजार करना पड़ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *