Agnipath Scheme Update: अग्निवीरों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार! BSF, CRPF और रेलवे में मिलेगी सीधी एंट्री, सरकार ला रही नई पॉलिसी

Agnipath Scheme Update: अग्निवीरों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार! BSF, CRPF और रेलवे में मिलेगी सीधी एंट्री, सरकार ला रही नई पॉलिसी
Agnipath Scheme Update: अग्निवीरों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार! BSF, CRPF और रेलवे में मिलेगी सीधी एंट्री, सरकार ला रही नई पॉलिसी

Agnipath Scheme Update: अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए सरकार नई एग्जिट व्यवस्था तैयार कर रही है। इसका मकसद चार साल की सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को नौकरी के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सरकार की कोशिश है कि सेवा खत्म होने से पहले ही अग्निवीरों के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस या दूसरे सरकारी विभागों में आगे की नौकरी का रास्ता तय हो जाए।

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुआ पहला बैच जनवरी 2027 में चार साल की सेवा पूरी करेगा। इस बैच में 19 हजार से ज्यादा अग्निवीर हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए सरकार उनके आगे के रोजगार को लेकर व्यवस्था तैयार कर रही है।

25% अग्निवीरों का चयन पहले होगा

अग्निपथ योजना के तहत हर बैच के 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सेना में नियमित कैडर में शामिल किया जाता है। अब सरकार इस प्रक्रिया को चार साल का कार्यकाल खत्म होने से पहले पूरा करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सेना के भीतर परीक्षा और मूल्यांकन किया जाएगा। इसी आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी और चयनित अग्निवीरों को सीधे नियमित कैडर में शामिल किया जाएगा।

पहले व्यवस्था के तहत सभी अग्निवीरों को पहले सेवामुक्त किया जाता था और बाद में 25 प्रतिशत की दोबारा भर्ती होती थी। नई व्यवस्था में इस अंतर को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

75% अग्निवीरों के लिए अलग प्लान

चार साल की सेवा के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीर सेना से बाहर होंगे। सरकार इनके लिए भी सरकारी नौकरी के अवसर तैयार कर रही है। इन अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों, पुलिस और दूसरे सरकारी विभागों में भर्ती से जोड़ने की योजना है। इसके लिए गृह मंत्रालय एक विशेष पोर्टल के जरिए प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

सरकार का लक्ष्य है कि चार साल का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही इन अग्निवीरों के लिए अगली नौकरी का रास्ता साफ हो जाए।

सुरक्षा बलों में आरक्षण का प्रावधान

पूर्व अग्निवीरों के लिए कई सुरक्षा बलों में पहले से आरक्षण की व्यवस्था है। BSF, CRPF, CISF, ITBP और असम राइफल्स में सिपाही और राइफलमैन के पदों पर 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान बताया गया है। इन भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को कुछ चयन प्रक्रियाओं में छूट भी दी जाती है। इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण यानी PST और शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET से जुड़ी छूट शामिल है।

रेलवे में भी आरक्षण

पूर्व अग्निवीरों के लिए रेलवे में भी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। कैटेगरी-2 और उससे ऊपर के पदों पर 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है। वहीं कैटेगरी-1 के पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। इसके अलावा केंद्र और कई राज्य सरकारों ने अपने अलग-अलग विभागों में पूर्व अग्निवीरों को प्राथमिकता और आरक्षण देने की व्यवस्था की है।

जनवरी 2027 में पहला बैच पूरा करेगा 4 साल

अग्निपथ योजना के तहत पहले बैच की भर्ती 1 जनवरी 2023 को हुई थी। यह बैच जनवरी 2027 में चार साल की सेवा पूरी करेगा। इसमें 19 हजार से अधिक अग्निवीर शामिल हैं।

मौजूदा नियम के अनुसार हर बैच के 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही सेना के नियमित कैडर में रखने का प्रावधान है। बाकी 75 प्रतिशत सेवा पूरी करने के बाद बाहर आते हैं। नई एग्जिट व्यवस्था का फोकस इन्हीं अग्निवीरों के लिए समय पर रोजगार का रास्ता तैयार करने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *