
लखनऊ। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन और केसरी स्पोर्ट्स की संयुक्त देखरेख में आयोजित आइटा चैंपियनशिप सीरीज में गुरुवार को रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरिना में हुए मुकाबलों में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
अंडर16 बालक वर्ग में यूपी के पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रोहिन राज ने सबसे बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने शीर्ष वरीय किंजलक श्रीवास्तव को कड़े मुकाबले में 98 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टाईब्रेक तक चले इस मुकाबले में रोहिन ने दबाव के बीच बेहतरीन खेल दिखाते हुए निर्णायक अंक हासिल किए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दूसरे सेमीफाइनल में यूपी के चौथी वरीयता प्राप्त विराट सिंह ने दूसरी वरीय अर्जुन शर्मा को 96 से शिकस्त दी और खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।
बालिका अंडर16 में भी उलटफेर
बालिका अंडर16 एकल वर्ग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले उलटफेर से भरे रहे। पश्चिम बंगाल की आठवीं वरीय आशिका जायसवाल ने तीसरी वरीय यूपी की अदिति सिंह को रोमांचक मुकाबले में 98 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं, यूपी की सौंदर्या जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवीं वरीय सिद्धि सिंह को एकतरफा मुकाबले में 94 से मात दी। बालिका अंडर14 वर्ग में चौथी वरीय आशी किरण ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने शीर्ष वरीय अनाया सेन को 94 से हराकर बड़ा उलटफेर किया और फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर14 बालक वर्ग में वरीय खिलाड़ियों का दबदबा
बालक अंडर14 वर्ग में वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा। शीर्ष वरीय रबीब अली खान ने तीसरी वरीय युवराज सिंह को 93 से हराया, जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त तेजस सिंह ने आरव शुक्ला को 93 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबलों के नतीजों के बाद अब टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी।