Amethi News: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; पत्नी गंभीर

Amethi News: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; पत्नी गंभीर
Amethi News: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; पत्नी गंभीर

कमरौली/अमेठी, अमृत विचार। अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सिंदुरवा निवासी 48 वर्षीय इंद्रभान वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पीछे से मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हुई मौत

जानकारी के अनुसार, इंद्रभान वर्मा अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र के निकट रोड नंबर4 पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार काली थार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में इंद्रभान वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर

सूचना मिलते ही कमरौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगदीशपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इंद्रभान वर्मा अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी राधा का विवाह हो चुका है। अन्य बच्चों में पप्पी , प्रदीप , कोमल और कुलदीप शामिल हैं। परिवार के मुखिया की असमय मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। पूरे सिंदुरवा गांव में शोक का माहौल है।

थार चालक महिला हिरासत में

थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि हादसे में शामिल थार वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वाहन चला रही महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *