Amroha Gangrape: वर्दी पर दाग! युवती को धार्मिक स्थल ले जाने के बहाने बुलाया, फिर दारोगा-सिपाही और दो CRPF जवानों ने किया गैंगरेप

Amroha Gangrape: वर्दी पर दाग! युवती को धार्मिक स्थल ले जाने के बहाने बुलाया, फिर दारोगा-सिपाही और दो CRPF जवानों ने किया गैंगरेप
Featured Image

Amroha Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले मे खाकी और सीआरपीएफ को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां 23 साल की एक युवती ने पुलिस दरोगा, सिपाही और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवानों पर गैंगरेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरा मामला जिले के हसनपुर कोतवाली इलाके का है. पीड़िता का आरोप है कि उसे धार्मिक स्थल ले जाने का झांसा देकर बुलाया गया था. आरोप के अनुसार, रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

CRPF जवानों की पहले से थी दारोगा और सिपाही से पहचान

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर से युवती को लेकर आए दो CRPF जवानों की पहचान हसनपुर में तैनात रहे दारोगा संजय तोमर और सिपाही प्रमोद से पहले से थी. पीड़ित युवती की लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया. पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और दारोगा संजय तोमर तथा सिपाही प्रमोद सहित चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

पुलिस जुटा रही फॉरेंसिक और दूसरे साक्ष्य

इस मामले में अमरोहा के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव का कहना है कि मामले में सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पीड़िता के आधिकारिक बयान दर्ज करने के साथ ही फॉरेंसिक व अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है. मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *