Ayodhya News : एक स्कूटी पर पांच सवार, बच्चों की जान से खिलवाड़, तस्वीर ने खोली लापरवाही की पोल

Ayodhya News : एक स्कूटी पर पांच सवार, बच्चों की जान से खिलवाड़, तस्वीर ने खोली लापरवाही की पोल
Ayodhya News : एक स्कूटी पर पांच सवार, बच्चों की जान से खिलवाड़, तस्वीर ने खोली लापरवाही की पोल

अयोध्या। अयोध्या के चौक क्षेत्र में सड़क पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने यातायात नियमों और बच्चों की सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए। एक व्यक्ति स्कूटी पर अपने साथ चार छोटे बच्चों को बैठाकर सड़क पर फर्राटा भरता नजर आया। स्कूटी पर कुल पांच लोग सवार थे, जबकि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।

फोटो में साफ देखा जा सकता है कि चालक के आगे एक बच्ची बैठी है, जबकि पीछे तीन बच्चे एकदूसरे से सटकर बैठे हुए हैं। बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं है। ऐसे में अचानक ब्रेक लगने या वाहन का संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

एक गलती, पूरे परिवार पर पड़ सकती है भारी

दोपहिया वाहन पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बावजूद शहर की सड़कों पर ऐसे दृश्य अक्सर देखने को मिल जाते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि ऐसे मामलों में मासूम बच्चों की जान भी जोखिम में डाल दी जाती है।

यातायात नियम सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करना चाहिए। दोपहिया वाहन पर दो से अधिक लोगों का सफर और बिना हेलमेट यात्रा करना दुर्घटना की स्थिति में गंभीर परिणाम दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *