Ayodhya News : राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच धन्नीपुर मस्जिद चंदे पर उठे सवाल, CM योगी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

Ayodhya News : राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच धन्नीपुर मस्जिद चंदे पर उठे सवाल, CM योगी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
Ayodhya News : राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच धन्नीपुर मस्जिद चंदे पर उठे सवाल, CM योगी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

अयोध्या, अमृत विचार : राम जन्मभूमि चंदा चोरी मामले के बीच अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रौनाही के धन्नीपुर गांव में आवंटित पांच एकड़ जमीन पर बनने वाली मस्जिद को लेकर वसूले गये चंदे की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।

सूफी खानकाह एसोसिएशन यूपी इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष जाहिद खान वारसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मस्जिद के लिए वसूले गए चंदे की जांच कराने की मांग की है। पत्र में कहा कि धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण के लिए यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा इंडोइस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट बनाया गया था।

इस प्रोजेक्ट में मस्जिद के साथ 300 बेड का अस्पताल, कम्युनिटी किचन और लाइब्रेरी प्रस्तावित है। ट्रस्ट द्वारा प्रोजेक्ट पर लगभग 300 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान जताते हुए चंदा एकत्र किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी धनराशि एकत्र करने के बावजूद अब तक चंदे का कोई सार्वजनिक विवरण जारी नहीं किया गया है। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति है।

वारसी ने सरकार से मांग की कि चंदे की वसूली, खर्च और ट्रस्ट के खातों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो सके और दानदाताओं का विश्वास बना रहे। ट्रस्ट के स्थानीय कन्वीनर मोहम्मद अरशद अफजाल खां ने कहा कि जांच होनी चाहिए। यह तो अच्छी बात है। बता दे कि इससे पहले भी ट्रस्ट को मिले चंदे को लेकर सवाल उठ चुके हैं। कई वर्षों से निर्माण भी स्थगित चल रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण दो बार मस्जिद का लेआऊट नक्शा निरस्त कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *