Barabanki News:डीजल भरवाने की बारी पर पेट्रोल पंप में बवाल, नोजल से हमला करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Barabanki News:डीजल भरवाने की बारी पर पेट्रोल पंप में बवाल, नोजल से हमला करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Barabanki News:डीजल भरवाने की बारी पर पेट्रोल पंप में बवाल, नोजल से हमला करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार: जिले के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने की बारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गालीगलौज और मारपीट में बदल गई, जिससे पेट्रोल पंप परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति सामान्य कराई।

क्रम को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, घड़ियाली गांव निवासी जुनैद ट्रैक्टर में डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उनका आरोप है कि निर्धारित क्रम की अनदेखी करते हुए दूसरे वाहन में पहले डीजल भरा जाने लगा। इसी बात का विरोध करने पर उनकी पंप कर्मचारियों से कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।

नोजल से हमला करने का आरोप

जुनैद का आरोप है कि विवाद के दौरान पेट्रोल पंप कर्मियों ने उनके साथ हाथापाई की और डीजल भरने वाले नोजल से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

वहीं, पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि डीजल भरने में थोड़ी देर होने पर जुनैद ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गालीगलौज शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

मौके पर लगी भीड़, यातायात भी हुआ प्रभावित

घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ समय तक वहां तनावपूर्ण माहौल बना रहा और सड़क पर भीड़ लगने से यातायात भी प्रभावित हुआ।

सूचना मिलने पर दरियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति सामान्य कराई। घायल जुनैद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

पुलिस बोली तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

दरियाबाद कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घायल का उपचार कराया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *