Barabanki News : छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, समय पर लाभ दिलाने के दिए निर्देश

Barabanki News : छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, समय पर लाभ दिलाने के दिए निर्देश
Barabanki News : छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, समय पर लाभ दिलाने के दिए निर्देश

बाराबंकी, अमृत विचार। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 202627 की पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में डीएम ईशान प्रताप सिंह ने वर्ष 202526 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण, सत्यापन, अनुपालन और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र छात्रछात्राओं को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन से धनराशि अंतरण तक तय समय में पूरी हों प्रक्रियाएं

उन्होंने वर्ष 202627 की समयसारिणी के अनुसार मास्टर डाटा लॉक, ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन, अग्रसारण और धनराशि अंतरण की सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों के डाटा, मान्यता, स्वीकृत सीटों, प्रोफाइल सत्यापन, डिजिटल हस्ताक्षर, लंबित विद्यालयों सहित तकनीकी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी पात्र छात्र का आवेदन अनावश्यक रूप से निरस्त या लंबित न रखा जाए।

बैंक खातों की एनपीसीआई मैपिंग पूरी कराने के निर्देश

डीएम ने बैंक खातों की सीडिंग एवं एनपीसीआई मैपिंग शतप्रतिशत पूर्ण कराने, अपात्र छात्रों व संस्थानों को समय पर ब्लॉक करने तथा छात्रवृत्ति संबंधी समयसारिणी का व्यापक प्रचारप्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बैठक में समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *