Barabanki News: महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति की जनसुनवाई, 26 शिकायतों पर मांगी रिपोर्ट; अधिकारियों को सख्त निर्देश

Barabanki News: महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति की जनसुनवाई, 26 शिकायतों पर मांगी रिपोर्ट; अधिकारियों को सख्त निर्देश
Barabanki News: महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति की जनसुनवाई, 26 शिकायतों पर मांगी रिपोर्ट; अधिकारियों को सख्त निर्देश

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने बुधवार को डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में महिला जनसुनवाई कर महिला उत्पीड़न, सुरक्षा एवं न्याय से जुड़े मामलों की समीक्षा की। जनसुनवाई में उन्हें 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट तलब कर निष्पक्ष, संवेदनशील एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के बाद उन्होंने महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज, स्वास्थ्य, पुलिस, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा तथा समाज कल्याण विभाग की योजनाओं और महिला सुरक्षा संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक प्रकरण की कार्रवाई रिपोर्ट राज्य महिला आयोग एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला कारागार और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण 

भ्रमण के दौरान श्रीमती अंजू प्रजापति ने जिला कारागार और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर महिला बंदियों एवं पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, परामर्श, चिकित्सा, विधिक सहायता, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा और पुनर्वास व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उन्हें मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने महिलाओं से हेल्पलाइन सेवाओं का जरूरत पड़ने पर उपयोग करने की अपील भी की। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राज कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के प्रभारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *