Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम से अयोध्या के लिए शुरू हुई निशुल्क AC रामरथ सेवा, जानिए प्रतिदिन कितने श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा

बाराबंकी, अमृत विचार। तहसील रामनगर क्षेत्र स्थित लोधेश्वर महादेवा धाम से श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्याधाम तक निशुल्क एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह द्वारा संचालित निशुल्क ‘रामरथ सेवा’ का शुभारंभ सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने भगवा ध्वज दिखाकर बस सेवा को रवाना किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी भी उपस्थित रहे। पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह ने बताया कि यह बस सेवा पूरी तरह निशुल्क और एयर कंडीशन होगी। एक बार में 27 श्रद्धालु इस बस से यात्रा कर सकेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद्भगवद्गीता, पानी की बोतल तथा अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य विधानसभा रामनगर क्षेत्र के कोनेकोने से अधिकाधिक श्रद्धालुओं को इस सेवा के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन कराना है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह निशुल्क रामरथ सेवा प्रतिदिन लोधेश्वर महादेवा धाम से अयोध्याधाम तक श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *