Barabanki News: शिक्षा का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, स्कूल चलो अभियान रैली में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भरी हुंकार

Barabanki News: शिक्षा का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, स्कूल चलो अभियान रैली में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भरी हुंकार
Barabanki News: शिक्षा का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, स्कूल चलो अभियान रैली में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भरी हुंकार

बाराबंकी/अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा विभाग, बाराबंकी की ओर से शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी से स्कूल चलो अभियान 2026 के तहत जनजागरूकता रैली निकाली गई। लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद 500 से अधिक छात्रछात्राओं, स्काउटगाइड, एनसीसी कैडेट्स एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रत्येक बच्चे के विद्यालय में नामांकन एवं नियमित उपस्थिति का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा रहे।  रैली का मुख्य आकर्षण सरस्वती शिशु मंदिर लखपेड़ाबाग के बैंड की प्रस्तुति रही। विद्यार्थियों ने हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षित होकर देश बनाए, बेटाबेटी एक समान, शिक्षा है सबका अधिकार और आओ मिलकर अलख जगाएं, हर बच्चे को स्कूल लाएं जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

बैनरपोस्टरों से सुसज्जित बैटरी रिक्शा भी पूरे मार्ग में अभियान का संदेश प्रसारित करते रहे। विभाग की ओर से प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। रैली का उद्देश्य कक्षा 9 व 11 सहित सभी पात्र विद्यार्थियों का शतप्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना, ड्रॉपआउट बच्चों को पुन विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नंदिता सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज सूरतगंज के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, निन्दूरा के भानु प्रताप सिंह, अहमदपुर के विजय गुप्ता, पूरेडलई के डॉ. इसरार अहमद, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अखिलेन्द्र सिंह, नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर के प्रवक्ता आशीष पाठक, समग्र शिक्षा के लेखाकार नवनीत त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी तथा उपप्रधानाचार्य अरविंद प्रकाश त्रिपाठी सहित अनेक अधिकारी, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *