Barabanki News: संजय सेतु पर बड़ा हादसा, आपस में टकराये भारी वाहन,  दुर्घटना के बाद लगा 4 किमी लंबा जाम

Barabanki News: संजय सेतु पर बड़ा हादसा, आपस में टकराये भारी वाहन,  दुर्घटना के बाद लगा 4 किमी लंबा जाम
Barabanki News: संजय सेतु पर बड़ा हादसा, आपस में टकराये भारी वाहन,  दुर्घटना के बाद लगा 4 किमी लंबा जाम

बाराबंकी, अमृत विचार। लखनऊबहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित संजय सेतु पर देर रात दो भारी वाहनों की आमनेसामने हुई भीषण टक्कर से अफरातफरी मच गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर रामनगर और जरवल पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुबह करीब चार बजे यातायात सुचारु कराया।

जानकारी के मुताबिक ट्रक संख्या यूपी75 एटी7061 सीमेंट लादकर बाराबंकी से बहराइच की ओर जा रहा था। इसी दौरान बहराइच की ओर से भूसा लादकर आ रही डीसीएम यूपी43 टी3828 संजय सेतु के पास सामने से आ गई। किसी कारणवश दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में फंस गए, जिससे पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रात में ही राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लगभग रात 11 बजे रामनगर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ कांस्टेबल सुजीत कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली। घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

संजय सेतु पर भारी वाहनों के फंस जाने के कारण यातायात बहाल करना चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बाद रामनगर और जरवल पुलिस ने संयुक्त रूप से क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। करीब चार घंटे तक लगातार चले राहत कार्य के बाद सुबह लगभग चार बजे जाम पूरी तरह समाप्त कराया जा सका। इस दौरान यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने वाहन चालकों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष सावधानी बरतने तथा तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *