Barabanki News : NH727 पर ओवरस्पीड वाहनों पर चला पुलिस का शिकंजा, 30 वाहनों के ईचालान

Barabanki News : NH727 पर ओवरस्पीड वाहनों पर चला पुलिस का शिकंजा, 30 वाहनों के ईचालान
Barabanki News : NH727 पर ओवरस्पीड वाहनों पर चला पुलिस का शिकंजा, 30 वाहनों के ईचालान

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग727 पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। स्पीड मॉनिटरिंग कैमरों की सहायता से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 30 वाहनों के ईचालान किए गए।

सलारपुर के पास चला विशेष अभियान

यातायात पुलिस ने सलारपुर गांव के पास अभियान चलाकर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी की। देवा से विशुनपुर के बीच एनएच727 का यह हिस्सा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है, जहां वाहनों की अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

स्पीड कैमरों से हुई निगरानी

अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी और सीसी टीम प्रभारी संतोष कुमार राय ने किया। टीम में यातायात आरक्षी अदनान खान, होमगार्ड कैलाश तथा पीआरडी के जवान भी शामिल रहे।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

यातायात प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ओवरस्पीड के अलावा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मॉडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एंड ड्राइव और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *