Bareilly Circle Rate List : बरेली में शहर से गांव तक महंगी हुई जमीन, 1.50 लाख रुपये वर्ग मीटर तक पहुंच गए दाम 

Bareilly Circle Rate List : बरेली में शहर से गांव तक महंगी हुई जमीन, 1.50 लाख रुपये वर्ग मीटर तक पहुंच गए दाम 

अमृत विचार : बरेली में शहर से लेकर गांव तक, आवासीय और व्यवसायिक जमीनें महंगी हो गई हैं। नया सर्किल रेट जारी हो गया है। इसके मुताबिक शहर में व्यवसायिक भूमि की कीमत 1.50 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गई है। पुराने और मौजूदा रेट की तुलना करें तो कई जगहों पर हजारों रुपये प्रति वर्ग मीटर का अंतर आया है। देखिए बरेली में पहले की अपेक्षा कितनी महंगी हुई जमीन।

राजेंद्रनगर में छह मीटर चौड़ी सड़क पर आवासीय जमीन का रेट 202425 में 37,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, जो अब बढ़कर 44 हजार रुपये हो गया है। नौ मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर रेट 40 हजार से बढ़कर 47 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया। व्यावसायिक जमीन की दर भी 55,500 से बढ़कर 65,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर पहुंच गई है।

चिह्नित मार्ग पर जमीन का रेट 1.17 लाख

सेलेक्शन टावर से गंगाशील अस्पताल रोड के मिलान बिंदु तक चिह्नित व्यावसायिक मार्ग पर जमीन का रेट 202425 में 99 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर था। मौजूदा सूची में यह बढ़कर 1.17 लाख रुपये हो गया है। इसी मार्ग पर दुकान भूमि दर 1.27 लाख से बढ़कर करीब 1.50 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गई है।

सर्किल रेट में शहर के ये इलाके भी खास

मूल्यांकन सूची में शाहदाना मोहल्ले में व्यावसायिक भूमि की दर 27,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। यहां दुकान के लिए 66 हजार, कार्यालय के लिए 63 हजार और गोदाम के लिए 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर दी गई है।

शिव नगर में व्यावसायिक भूमि की दर 48 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है। यहां दुकान की दर 86 हजार, कार्यालय की 81 हजार और गोदाम की 76 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर दर्ज है।

शिवपुरी कॉलोनी में व्यावसायिक भूमि की दर 27,500 रुपये है, जबकि दुकान के लिए 64 हजार, कार्यालय के लिए 61 हजार और गोदाम के लिए 58 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर निर्धारित है।

शिव विहार में भूमि की दर 20,500 रुपये, दुकान की 54 हजार, कार्यालय की 50,500 और गोदाम की 47 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर दर्ज है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रेलवे कॉलोनी चौपुला में व्यावसायिक भूमि की दर 32 हजार रुपये और राजा विहार में 37 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक दर्ज है। रेलवे कॉलोनी इज्जतनगर में यह दर 32 हजार रुपये है।

गांवों में भी बढ़े रेट

रोहतापुर में छह मीटर चौड़ी सड़क पर जमीन की दर 202425 में तीन हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर थी, जो अब 3,500 रुपये हो गई है। नौ मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर यह दर चार हजार से बढ़कर 4,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। सड़क से लगी कृषि भूमि का रेट भी 45 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 50 लाख रुपये हो गया है। सामान्य कृषि भूमि की दर करीब 35 लाख से बढ़कर 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर दर्ज है।

रेट बढ़ने पर रजिस्ट्री होगी मंहगी

सर्किल रेट संपत्ति की न्यूनतम सरकारी कीमत होती है। रजिस्ट्री के समय यदि जमीन का वास्तविक सौदा सर्किल रेट से कम दिखाया जाता है तो स्टांप शुल्क की गणना निर्धारित न्यूनतम मूल्य के आधार पर की जा सकती है। वहीं वास्तविक बिक्री कीमत सर्किल रेट से ज्यादा है तो अधिक कीमत को आधार बनाया जाता है। इसलिए सर्किल रेट बढ़ने पर कम कीमत में होने वाली रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क का बोझ बढ़ सकता है।

निर्माण की दर भी सूची में तय

मूल्यांकन सूची में भवन निर्माण की दरें भी निर्धारित हैं। आरसीसी प्रथम श्रेणी के निर्माण की दर 19 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर और द्वितीय श्रेणी की 16 हजार रुपये है। आरबीसी प्रथम श्रेणी की दर भी 16 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर दर्ज है।

एआईजी स्टांप पूनम सिंह के मुताबिक, अगस्त माह में डीएम द्वारा ऑडिट किया जाता है। उसके बाद उनकी स्वीकृति के बाद विकसित स्थान के ज्यादा और जहां विकास हो रहा है, वहां उसी हिसाब से रेट बढ़ाए जाते हैं। ऐसा जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद ही होता है।

 

इसे भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *