Bareilly News : अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 50 से अधिक घायल.. चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

Bareilly News : अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 50 से अधिक घायल.. चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
Bareilly News : अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 50 से अधिक घायल.. चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली से पीलीभीत लौट रही यात्रियों से भरी एक निजी बस गुरुवार तड़के बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में दिल्लीलखनऊ हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें 25 से ज्यादा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

घायल मोहम्मद परवेज ने बताया कि वह पत्नी नगमा, सास सलमा और डेढ़ वर्षीय बेटे फैज के साथ दिल्ली से पूरनपुर लौट रहे थे। बेटे का इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हादसे में नगमा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि फैज का दाहिना हाथ टूट गया और वह बेहोश हो गया। परवेज भी घायल हुए हैं। नगमा ने आशंका जताई कि चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *