
बरेली, अमृत विचार। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बरेली चैप्टर के वर्ष 202627 के अधिष्ठापन समारोह को संबोधित करते हुए यूपी के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमारी सरकार व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापारियों से रंगदारी वसूली का दौर गया। उनकी सुरक्षा सरकारी की प्राथमिकता में शामिल है। आईआईए बरेली की नई कार्यकारिणी ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की मजबूती का संकल्प लिया।
द एग्जीक्यूटिव क्लब में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए दिनेश गोयल और बरेली इंटर नेशनल यूनवर्सिटी के कुलाधिपति डाक्टर केशव अग्रवाल की मौजूदगी में शेखर अग्रवाल ने चैप्टर चेयरमैन का कार्यभार संभाला।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर जल संरक्षण का संकल्प दोहराया गया। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए दिनेश गोयल ने वर्ष 202627 के लिए शेखर अग्रवाल को बरेली चैप्टर का नया चेयरमैन नामित किया। निवर्तमान चेयरमैन मयूर धीरवानी ने कार्यभार सौंपा। पूर्व सचिव रजत मेहरोत्रा ने वर्ष 202526 की उपलब्धियों और औद्योगिक समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों का ब्यौरा पेश किया।
एमएसएमई के विकास पर फोकस
नवनियुक्त चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सेक्टोरल कमेटियां सक्रिय की जाएंगी। सचिव धनंजय विक्रम सिंह ने सदस्यता विस्तार, युवा उद्यमियों को संगठन से जोड़ने और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर एमएसएमई के विकास की कार्ययोजना प्रस्तुत की। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।
आईआईए से जोड़ेंगे 500 मेंबर
कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बरेली चैप्टर की सदस्य संख्या 500 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा और कार्यक्रम के दौरान 15 नए सदस्यों के जुड़ने की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए दिनेश गोयल ने कहा कि आईआईए लगातार एमएसएमई की आवाज को शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाता रहा है। उन्होंने नई टीम से औ्द्योगिक हितों में और बेहतर काम करने की उम्मीद जताई।
उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण
राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने उद्योगों से हरित ऊर्जा, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में एमएसएमई की अहम भूमिका होगी। कार्यक्रम का संचालन तनुज भसीन ने किया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में लगभग 150 उद्यमियों ने भाग लिया।
नई कार्यकारिणी 202627
चेयरमैन शेखर अग्रवाल
सचिव धनंजय विक्रम सिंह
कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता
सहकोषाध्यक्ष शार्दुल शंखधार
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल
उपाध्यक्ष मनोज पंजाबी, रजत मेहरोत्रा, रोशन अग्रवाल
सह सचिव तुषार गोयल, सलिल बंसल, ऋषभ दीक्षित
नई टीम के प्रमुख लक्ष्य
बरेली चैप्टर को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ चैप्टर बनाना
सदस्य संख्या 500 तक पहुंचाना
एमएसएमई की समस्याओं का त्वरित समाधान
सेक्टोरल कमेटियों को सक्रिय करना
युवा उद्यमियों को संगठन से जोड़ना
शासनप्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना