Bareilly News : उर्सएआला हजरत की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Bareilly News : उर्सएआला हजरत की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
Bareilly News : उर्सएआला हजरत की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

बरेली, अमृत विचार। उर्सएआला हजरत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जायरीनों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर इंतजामों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। बरसात को देखते हुए जूट मैट बिछाने और बजरफुट डलवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राउंड में शौचालय, पीने के पानी, मजबूत बैरिकेडिंग और साफसफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कहा कि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर व्यवस्था को दुरुस्त रखें ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुचारू संपन्न हो सके। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। डीएम ने बिहारीपुर पुलिस चौकी में दरगाह के पदाधिकारियों और अफसरों के साथ बैठक भी की। इस अवसर पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, एसीएम प्रथम संत रंजन, एसीएम द्वितीय आलोक कुमार, खनन अधिकारी मनीष सिंह समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *