Bareilly News : एमबीए की काउंसलिंग में 132 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

Bareilly News : एमबीए की काउंसलिंग में 132 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
Bareilly News : एमबीए की काउंसलिंग में 132 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में सोमवार को एमबीए की काउंसलिंग में बड़ी तादाद में छात्रछात्राएं पहुंचे। काउंसलिंग मंगलवार को भी की जाएगी। इसके बाद मेरिट जारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में चलने वाले एमबीए कोर्स में कुल 494 छात्रछात्राओं ने पंजीकरण कराया था। सोमवार को इन्हें अपने दस्तावेजों के साथ जीडीपीआई के लिए बुलाया गया था। 132 छात्रछात्रा सोमवार को हुए जीडीपीआई में शामिल हुए। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर त्रिलोचन ने बताया कि मंगलवार को अन्य छात्रछात्राओं को बुलाया गया है। इसके अलावा एमबीए एग्जीक्यूटिव की मेरिट जारी कर दी गई है जिसकी काउंसलिंग मंगलवार और बुधवार को की जाएगी।

24 को एमएससी की काउंसलिंग
महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में एमएससी प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का आयोजन 24 जुलाई को सुबह 10:00 बजे होगा। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उपेंद्र कुमार ने बताया कि सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना होगा। प्रवेश प्रक्रिया ओपन रैंक के आधार पर होगी। काउंसलिंग के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की संख्या उपलब्ध सीटों से ज्यादा है, लिहाजा केवल काउंसलिंग के लिए बुलाया जाना प्रवेश की गारंटी नहीं है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सीटें भरते ही प्रवेश प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *