Bareilly News : चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में नए कमिश्नर शंभू कुमार, अफसरों से दो टूक ‘काम में ढिलाई बिल्कुल नहीं चलेगी’

Bareilly News : चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में नए कमिश्नर शंभू कुमार, अफसरों से दो टूक ‘काम में ढिलाई बिल्कुल नहीं चलेगी’
Bareilly News : चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में नए कमिश्नर शंभू कुमार, अफसरों से दो टूक ‘काम में ढिलाई बिल्कुल नहीं चलेगी’

बरेली, अमृत विचार। नवागत कमिश्नर शंभू कुमार ने बुधवार देर रात बरेली पहुंचकर मंडल के कमिश्नर पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही वह पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को विकास और कानून व्यवस्था को लेकर कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं। अफसरों को दो टूक शब्दों में हिदायत दी गई है कि किसी भी स्तर पर काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जीरो टॉलरेंस और पारदर्शिता पर जोर
बुधवार को प्रशासनिक अफसरों द्वारा स्वागत के बाद नवागत कमिश्नर ने जरूरी इनपुट लिए और अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि: कामकाज में जीरो टॉलरेंस और पारदर्शिता की नीति स्पष्ट रूप से नजर आनी चाहिए। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था के मामले में शासन की मंशा के अनुरूप सख्ती से काम किया जाए।

चार जिलों के कामकाज पर रहेगी सीधी नजर
कमिश्नर शंभू कुमार ने स्पष्ट किया कि बरेली मंडल के चारों जिलों में विकास कार्यों, कानूनव्यवस्था और सरकारी योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लक्ष्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं और जनता की शिकायतों का समयबद्ध व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो। विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा के साथ उन कार्यों पर विशेष फोकस रहेगा, जिनका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ता है।

डीएम ने दी उर्स और कांवड़ यात्रा की जानकारी
बुधवार शाम को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंडलायुक्त शंभू कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डीएम ने उन्हें बरेली में चल रही कांवड़ यात्रा और आगामी उर्सएरजवी को लेकर की गई प्रशासनिक व सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

कौन हैं नए कमिश्नर शंभू कुमार?
शंभू कुमार 2010 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। वह अपनी परिणाम आधारित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। बरेली आने से पहले वह पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। अपने प्रशासनिक करियर में वह प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

शासन ने मंगलवार को 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इसी क्रम में बरेली के पूर्व मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी को सचिव के पद पर भेजा गया है और उनकी जगह शंभू कुमार को बरेली मंडल की कमान सौंपी गई है। उनके सख्त रवैये को देखते हुए अब यह माना जा रहा है कि बरेली मंडल के प्रशासनिक अमले में सक्रियता और भी तेज हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *