
अमृत विचार : यूपी के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बरेली विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि छुट्टा पशुओं को गौशाला पहुंचाएं। बारिश का मौसम है, इसलिए विशेष ध्यान दिया जाए कि गौशाला में पानी नहीं भरने पाए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पशुओं के लिए चारापानी की भरपूर व्यवस्था रखी जाए। बैठक में मेयर उमेश गौतम और विधायक संजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि दूध उत्पादन के साथ गोबर से भी पशु पालक किसानों की आय हो। इस संबंध में भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं। केंद्र और यूपी सरकार की विकास योजनाओं से किसानों की आय दोगुनी हुई है।
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है। सपा भी अब सत्ता में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि यूपी में दोबारा से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।