Bareilly News : जंतरमंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचा ऑटो चालक

Bareilly News : जंतरमंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचा ऑटो चालक
Bareilly News : जंतरमंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचा ऑटो चालक

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली के जंतरमंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को सीबीगंज के जौहरपुर निवासी ऑटो चालक सचिन यादव कलेक्ट्रेट पहुंचा। पोस्टर लेकर उसने छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग उठाई।

सचिन ने कहा कि वह घटना के समय जंतरमंतर पर था और उसने छात्रों पर हुई कार्रवाई अपनी आंखों से देखी। लाठीचार्ज में घायल एक छात्र को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। कहा कि उसके परिवार के किसी सदस्य ने संबंधित परीक्षा नहीं दी लेकिन वह इंसानियत के नाते छात्रों के समर्थन में खड़ा हुआ है।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *