Bareilly News : नाथनगरी से हवाई यात्रा आसान, जेवरदिल्ली से कनेक्टिंग उड़ानें शुरू

Bareilly News : नाथनगरी से हवाई यात्रा आसान, जेवरदिल्ली से कनेक्टिंग उड़ानें शुरू
Bareilly News : नाथनगरी से हवाई यात्रा आसान, जेवरदिल्ली से कनेक्टिंग उड़ानें शुरू

बरेली, अमृत विचार। बरेली एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इंडिगो ने बरेली से दिल्ली और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए देश के कई प्रमुख शहरों के लिए कनेक्टिंग उड़ानों की सुविधा शुरू कर दी है। इससे अब यात्रियों को अलगअलग टिकट लेने या लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एयरपोर्ट बरेली के डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया रविवार को बरेली से जेवर जाने वाली इंडिगो की उड़ान से 49 यात्रियों ने सफर किया। लगातार बढ़ रही यात्री संख्या से साफ है कि जेवर रूट लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह उड़ान आगे हैदराबाद और जयपुर सहित कई शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही है। इंडिगो की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार, बरेली से दिल्ली के जरिए पटना, चंडीगढ़, वडोदरा, रांची, शिरडी, चेन्नई और दुबई तक कनेक्टिंग उड़ानें उपलब्ध होंगी। वहीं जेवर के जरिए हैदराबाद और जयपुर के लिए भी आसान हवाई संपर्क मिलेगा। अधिकांश कनेक्टिंग उड़ानों का समय इस तरह तय किया गया है कि यात्रियों को लंबे ट्रांजिट का सामना न करना पड़े। नई कनेक्टिविटी से बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। कारोबार, नौकरी, शिक्षा और पर्यटन के लिए सफर करने वाले लोग अब कम समय में देश के कई प्रमुख शहरों तक पहुंच सकेंगे। एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में यात्री संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *