Bareilly News : पीलीभीत के बाद बरेली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत!

Bareilly News : पीलीभीत के बाद बरेली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत!
Bareilly News : पीलीभीत के बाद बरेली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत!

अमृत विचार : बरेली में कथित प्रेम संबंधों के बीच एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को तेजाब पिला दिया। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। अब मृतक का एक वीडियो सामने आया हैजिसमें वह पत्नी के साथ विवाद की बात कहते सुना जा रहा है। इस्माईल की मौत ने परिवार को झकझोर दिया है।

बारादरी क्षेत्र के चक महमूद निवासी इस्माईल अपनी पत्नी के साथ कांकर टोला इलाके में किराये के मकान में रहते थे। आरोप है कि मकान मालिक के साथ पत्नी की घनिष्ठता बढ़ गई। परिवार के मुताबिक 27 जुलाई को इस्माईल ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद इस्माईल ने मकान छोड़ दिया और दूसरे के घर किराये पर रहने लगा। आरोप है कि इस बीच भी पत्नी का मकान मालिक के साथ मिलने का सिलसिला बना रहा। विरोध पर इस्माईल को अपनी जान गंवानी पड़ गई।

वीडियो में बयान किया दर्द 

इस्माईल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पत्नी के साथ विवाद की बात कहते सुना जा रहा है। पुलिस ने इस्माईल की मौत के बाद पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। वीडियो भी जांच में शामिल होगा।

सड़क पर तेजाब पिलाने का आरोप 

इस्माईल के परिजनों का आरोप है कि बहू और उसके प्रेमी ने गुरुवार की रात को उसे तेजाब पिलाया था। उन्होंने इसमें दो और आरोपी अंसार और इकरार का भी नाम लिया है। बाद में उसे शाहदाना अस्पताल में छोड़कर भाग गए। घरवालों को जब खबर लगी तो उन्होंने इस्माईल को खुशलोक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की रात इलाज के दौरान इस्माईल की मौत हो गई।

पत्नी, प्रेमी समेत चार पर हत्या का आरोप

इस्माईल के भाई ताजीम ने बारादरी थाने में तहरीर दी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसमें अपनी भाभी, उसके कथित प्रेमी सलीम, अंसार और इकरार को आरोपी बनाया है। बारादरी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के मुताबिक इस मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *