Bareilly News : पीलीभीत बाईपास पर बीडीए विकसित करेगा आधुनिक टाउनशिप, किसानों को कर दिया 560 करोड़ का भुगतान 

Bareilly News : पीलीभीत बाईपास पर बीडीए विकसित करेगा आधुनिक टाउनशिप, किसानों को कर दिया 560 करोड़ का भुगतान 
Bareilly News : पीलीभीत बाईपास पर बीडीए विकसित करेगा आधुनिक टाउनशिप, किसानों को कर दिया 560 करोड़ का भुगतान 

अमृत विचार : बरेली विकास प्राधिकरण पीलीभीत बाईपास पर एक ऐसी आधुनिक टाउनशिप विकसित करने जा रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी से होगी। किसानों से 117 एकड़ जमीन खरीदकर, उन्हें 560 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है। सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में यह शानदार प्रोजेक्ट धरातल पर नजर आने लगेगा।

बरेली में शायद यह पहला आवासीय प्रोजेक्ट है, जो पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी की अवधारणा पर विकसित होगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सौर ऊर्जा आधारित बिजली व्यवस्था, ऊर्जा भंडारण प्रणाली, बारिश में जल संचयन, हरित क्षेत्र और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं पर विशेषर जोर दिया जाएगा।

टाउनशिप के पहले चरण के विकास का खाका तैयार हो रहा है। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि पीलीभीत रोड टाउनशिप के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया जारी है। सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह से परियोजना को धरातल पर उतारने के प्रयास जारी हैं।

267 हेक्टेयर में बसाई जाएगी टाउनशिप 

बरेली में 267 हेक्टेयर भूमि पर यह आधुनिक टाउनशिप बसाई जाएगी। बीडीए ने ग्राम कुम्हरा, नवदिया कुर्मियान, अडूपुरा जागीर, आसपुर खूबचन्द, वरकापुर, हरहरपुर, कलापुर, अहिलादपुर एवं मोहरिया में अब तक लगभग 258 बैनामों के माध्यम से 117 हेक्टेयर भूमि खरीद ली है। किसानों 560 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

तेजी से चल रहा काम 

पीलीभीत बाईपास रोड स्थित इस टाउनशिप पर तेजी के साथ काम चल रहा है। यह परियोजना पीलीभीत बाईपास क्षेत्र को सुनियोजित शहरी विकास का एक नया आयाम भी प्रदान करेगी। आधुनिक टाउनशिप क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी मददगार बनेगी। कामधंधे की संभावनाएं पैदा होंगी। निवेश का आधार भी मजबूत होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *