
अमृत विचार : स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के तत्वावधान में फिट इंडिया अभियान और नशा मुक्त भारत का संदेश आम करने के लिए एक साईकिल रैली निकाली गई। खिलाड़ी और राष्ट्रीय सेवा योजना ने स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता की मुहिम चलाई। फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजीव कुमार यादव और साई के नोडल अधिकारी संदीप चौधरी और कोच अभिनव शर्मा ने किया। युवाओं से नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने की आदत डालने, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने तथा नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया ।
रैली में एनएसएस स्वयंसेवक, छात्रछात्राएं, खेल प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।
शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि हर किसी को नियमित रूप शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। साईकिल चलाएं। इसके दोहरे लाभ हैं। पर्यावरण संरक्षण होगा और सेहत भी बेहतर होगी। नशे के खिलाफ लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। ताकि हमारी नई पीढ़ी नशे के चक्कर में फंसकर अपना जीवन नाश न कर पाए। मातापिता, शिक्षक, समाज के आम लोगों से नशे के खिलाफ मुखर होने की अपील की गई।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र वर्मा, गंगाशील महाविद्यालय नवाबगंज बरेली के कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार तृतीय इकाई, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मो. अशरफ हुसैन ,असिस्टेंट प्रोफेसर कुलदीप वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर अमित कुमार, आरएन. टैगोर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी आदित्य कुमार, श्रीधर शुक्ला, बसंत लाल सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों तथा बड़ी संख्या में छात्रछात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ने भारतीय खेल प्राधिकरण, बरेली प्रशिक्षण केंद्र का आभार जताया।