Bareilly News : बढ़े सर्किल रेट पर होगी बहेड़ी चीनी मिल की नीलामी

Bareilly News : बढ़े सर्किल रेट पर होगी बहेड़ी चीनी मिल की नीलामी
Bareilly News : बढ़े सर्किल रेट पर होगी बहेड़ी चीनी मिल की नीलामी

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी चीनी मिल की पुन नीलामी अब एक अगस्त के बाद बढ़े हुए सर्किल रेट पर कराई जाएगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गन्ना किसानों के साथ बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जादूनगर और टांडा की जमीन भी नीलामी में शामिल होगी। किसानों से अधिक से अधिक संभावित बोलीदाताओं को जोड़कर नीलामी सफल बनाने की अपील की गई।

डीएम ने कहा कि बहेड़ी चीनी मिल की नीलामी सात बार निरस्त हो चुकी है, इसलिए इस बार व्यापक भागीदारी जरूरी है। बैठक में किसानों ने नवाबगज की ओसवाल चीनी मिल की नीलामी की मांग भी उठाई, जिस पर बताया गया कि इसका मूल्यांकन चल रहा है। जल्द नीलामी की तिथि तय की होगी। बैठक में ईपॉश मशीनों की समस्या पर भी चर्चा हुई। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि ईपॉश मशीनें अपडेट हो चुकी हैं और खाद वितरण में अब कोई दिक्कत नहीं होगी। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन दुकानों पर स्टॉक होने के बावजूद खाद नहीं दी जा रही है, उनके खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

किसानों ने उठाईं खाद, बिजली और पशुओं की समस्याएं
बैठक में किसानों ने खाद की उपलब्धता, बिजली की अनियमित आपूर्ति और निराश्रित पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। कई किसानों ने शिकायत की कि खाद की दुकानों में स्टॉक होने के बावजूद उन्हें लौटा दिया जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी दुकानों पर स्टॉक और रेट बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित होना चाहिए। यदि कोई विक्रेता खाद होने के बावजूद नहीं देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निराश्रित पशुओं और बिजली आपूर्ति की समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *