Bareilly News : बीच पुल का पेचवर्क, चौबारी के पास धंसी सड़क करा सकती है हादसा

Bareilly News : बीच पुल का पेचवर्क, चौबारी के पास धंसी सड़क करा सकती है हादसा
Bareilly News : बीच पुल का पेचवर्क, चौबारी के पास धंसी सड़क करा सकती है हादसा

बरेली, अमृत विचार। दो दिन बाद शुरू होने वाले सावन में काबड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन लगातार बैठक कर रहा है। बढ़े अधिकारी अपने अधीनस्थ को निर्देश दे रहे है। टीमे दौड़ रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

सोमवार को जब अमृत विचार की टीम से लाल फाटक से रामगंगा चौकी तक का लाइव कवरेज की तो ऐसी कई खामियां देखने को मिली जिससे कांवड़ियों के साथ वहां से आने जाने वाले वाहन चालकों को हादसे का शिकार होना पड़ सकता है। लाल फाटक से नीचे उतने के बाद जहां पहले सड़क पर गड्डा था। उसे पूरी तरह से सड़क डालकर भर दिया गया है। लेकिन चौबारी डायवर्जन के पास सड़क पूरी तरह से उधड़ी हुई है। बीच सड़क में मोटी मोटी बजरियां फैली हुई है। इससे वहां से निकलने वाले बाइक सवार कावड़ियों के जत्थे को बहुत ही सावधानी से निकलना होगा। अन्यथा वहां पर कोई हादसा हो सकता है। राम गंगा चौकी से पहले सड़क पर जर्सी वैरियर लगाकर सड़क को डिवाइड किया गया है, जर्सी वैरियर के बीच में गैप होने के कारण बाइक और स्कूटी सवार उसके बीच से अपने वाहनों को आसानी से निकाल ले रहे है। जिससे तेज रफ्तार से आ रहे वाहनों के टकराने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। चौकी पार करते हुए रामगंगा पुल पर बीच सड़क पर गलत तरीके से पेचवर्क किया गया है। इससे बीच में सड़क मोटी हो गई है और दोनों तरफ नीची है। ऐसे में तेजी से निकलने वाले वाहन वहां पर जंप कर सकते है। रामगंगा से वापस आते समय चौबारी के पास सड़क किनारे से धंस गई है। उसमें दरार भी पड़ गई है। वहां पर मिट्टी और घास डालकर भरने की कोशिश की गई है लेकिन बस या ट्राली के वहां से निकलने पर सड़क के और धंसने की संभावना बनी हुई है।

रामगंगा चौकी से जाने वाले हर जत्थे का दर्ज होगा रिकार्ड
सावन में जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों के जज्थे को किसी पूरे रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामान न करना पड़े इसके लिए जिला पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शहर से होकर कछला जाने वाले हर जत्थे मे लोगों कांवडियों की संख्या, उनके वाहन की जानकारी, डीजे संचालक की डीटेल समेत कई जानकारी पुलिस अपने पास दर्ज करेगी।

सुभाषनगर की चौकी रामगंगा पर पूरे सावन पुलिस की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। जिले से कछला जाने के कांवरिये इसी रास्ते से होकर निकलते है। ऐसे में उनके जत्थों की जानकारी, उसमें उपस्थित लोगों की संख्या, वाहनों की डीटेल, डीजे संचालक का नाम, कौन सी कांवड है इसकी जानकारी के साथ वह कहां से आए है और कहां जलाभिषक करेंगे। इसकी पूरी जानकारी रामगंगा चौकी पर दर्ज की जाएगी। इसके बाद हर जत्थे को चौकी से एक पर्ची मिलेगी। जिसमें यह सब जानकारी दर्ज होगी। जल लेकर वापस आते समय कांवडियों के जत्थे को यह पर्ची रामगंगा चौकी में जमा करनी होगी। इससे पुलिस के पास यह रिकार्ड होगा कि कितने लोग गए और कितने लोगों की वापसी सकुशल हो गई है। साथ ही यदि कोई जत्था तय समय पर वापस नहीं लौटता है तो चौकी पुलिस के पास दर्ज मोबाइल नंबर से उसकी स्थित के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *