Bareilly News : विवि में एमबीए की काउंसलिंग पूरी, आज शाम जारी होगी मेरिट

Bareilly News : विवि में एमबीए की काउंसलिंग पूरी, आज शाम जारी होगी मेरिट
Bareilly News : विवि में एमबीए की काउंसलिंग पूरी, आज शाम जारी होगी मेरिट

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में दूसरे दिन मंगलवार को भी एमबीए की काउंसलिंग जारी रही। बड़ी तादाद में छात्रछात्राएं काउंसलिंग के लिए पहुंचे। बुधवार शाम को मेरिट जारी की जाएगी। इसके बाद छात्रछात्राओं को शुल्क जमा करने का समय दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में चलने वाले एमबीए कोर्स में कुल 494 छात्रछात्राओं ने पंजीकरण कराया था। मंगलवार को दूसरे दिन 200 छात्रछात्राओं को अपने दस्तावेजों के साथ जीडीपीआई के लिए बुलाया गया था जिसमें से 128 छात्रछात्राएं जीडीपीआई में शामिल हुए। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर त्रिलोचन शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम तक मेरिट जारी कर दी जाएगी। मेरिट में जगह बनाने वाले छात्रछात्राओं को 23 व 24 जुलाई को छात्रछात्राओं को शुल्क जमा करना होगा। बचे हुए छात्रछात्राओं को जीडीपीआई के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा एमबीए एक्जेक्यूटिव की मेरिट जारी कर दी गई है। जिसकी काउंसलिंग मंगलवार और बुधवार को आयोजित की जाएगी।

एमएड की पहली काउंसलिंग 24 जुलाई को
महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं संबद्ध विज्ञान संकाय के तहत चलने वाले बीएड/एमएड विभाग में शैक्षिक सत्र 202628 के एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। संकाय की अधिष्ठाता प्रो. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। संतोष अरोड़ा ने बताया कि मेरिट के आधार पर अनंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को प्रात 10:00 बजे विभाग में अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों एवं उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *