Bareilly News : सफाई में लापरवाही पर पांच फर्मों पर लगाया जुर्माना

Bareilly News : सफाई में लापरवाही पर पांच फर्मों पर लगाया जुर्माना

बरेली, अमृत विचार। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को ताक पर रखकर मनमानी कर रहीं सफाई करने वाली संस्थाओं और सुस्त पड़े विभागीय अमले पर बुधवार को नगर आयुक्त ने सख्त रूख अपनाया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में पीलीभीत बाईपास, संजय नगर, सैटेलाइट से वनखंडीनाथ और मिनी बाईपास मार्ग पर गंदगी व डोरटूडोर कूड़ा न उठने पर नाराजगी जताते हुए पांच फर्मों पर 95 हजार का जुर्माना ठोका है।

नगर आयुक्त ने पीपीपी सिक्योरिटी पर 30 हजार, आयुषी हाइजीन पर 10 हजार, अवर ड्रीम व कोणार्क ग्लोबल पर 2020 हजार और कय्यूम ठेकेदार पर 15 हजार का जुर्माना लगाया। सभी को चेतावनी दी गई यदि व्यवस्था तुरंत नहीं सुधरी तो फर्म को काली सूची में डाल दिया जाएगा। वार्डों में कूड़ा उठान न बढ़ाने वाले सभी सफाई निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस ओर लापरवाही बरतने पर वनखंडीनाथ, संजय नगर और डीडीपुरम के सफाई नायकों समेत संबंधित सफाई निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का फरमान जारी हुआ। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी और जोनल अफसरों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने, नागरिकों से संवाद कायम कर फीडबैक लेने और आए दिन कूड़ा फेंकने वाले स्थानों पर नोटिस व सौंदर्यीकरण के जरिए स्थिति सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में पर्यावरण अभियंता राजीव राठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. भानु प्रकाश, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. नैन सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *