Bareilly News : सीएम ग्रिड फेजतीन के लिए स्टेडियम रोड पर सर्वे तेज

Bareilly News : सीएम ग्रिड फेजतीन के लिए स्टेडियम रोड पर सर्वे तेज
Bareilly News : सीएम ग्रिड फेजतीन के लिए स्टेडियम रोड पर सर्वे तेज

बरेली, अमृत विचार। कोहाड़ापीर से धर्मकांटा मार्ग के निर्माण के बीच सीएम ग्रिड परियोजना के तीसरे चरण पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। श्यामगंज से महर्षि कश्यप प्रतिमा तक बनने वाली मॉडल रोड के लिए 90 फीसदी सड़क का सर्वे पूरा कर लिया गया है। जिसमें आठ से दस फीट तक अवैध कब्जे मिले हैं, जिसके तहत अब तक 130 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर लिया गया है। इन सभी को सोमवार से नोटिस भेजने की तैयारी है।

दरअसल, शहर की मुख्य सड़कों का कायाकल्प कर उन्हें विश्वस्तरीय मॉडल रोड में तब्दील करने के उद्देश्य से शासन ने यह विशेष योजना लागू की है। इस प्रोजेक्ट के पहले फेज में नगर निगम की ओर से मॉडल टाउन में 56 करोड़ से विकास किया जा रहा है। फेज टू में कोहाड़पीर से प्रेम नगर धर्मकांटा और कुदेशिया फाटक तक 44 करोड़ से 2.4 किलोमीटर लंबी मॉडल रोड का निर्माण किया जा रहा है। इन सबके बीच फेजतीन में श्यामगंज पुल के पास ईंट पजाया चौराहा से स्टेडियम रोड स्थित महर्षि कश्यप चौक तक 1.5 किमी. लंबाई तक मार्ग को मॉडल बनाया जाएगा। यह मार्ग वर्तमान में 32 मीटर चौड़ी है। एक्सईएन राजीव राठी के अनुसार सीएम ग्रिड फेजवन का 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो गया है। अब फिनिशिंग कार्य किया जा रहा है। फेजतीन में स्टेडियम रोड के अधूरे हिस्से के विकास की योजना बनाई गई है। परियोजना के तहत श्यामगंज पुल ईंट पजाबा चौराहा की ओर से महर्षि कश्यप चौक तक सड़क का चौड़ीकरण, विद्युत लाइन और नाले आदि को भूमिगत किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से 31 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। परियोजना के विकास के पहले नगर निगम की ओर से सड़क के मूल मानचित्र के अनुसार लंबाई चौड़ाई आदि का सर्वे किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *