BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया क्या हुई स्टैंड में मोहसिन नकवी से बातचीत​

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया क्या हुई स्टैंड में मोहसिन नकवी से बातचीत​

Mohsin Naqvi:महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल रात भारत और श्रीलंका की टीम के बीच खेला गया. भारतीय टीम ने 10 में से 8 एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए और जवाब में श्रीलंका की टीम को मात्र 111 रनों पर समेट दिया और फाइनल अपने नाम किया.

भारतीय टीम ने जैसे ही श्रीलंका की टीम को शिकस्त दी स्टैंड में बैठे ACC अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मामलों के संघीय मंत्री मोहसिन नकवी ने अगली ही रो में बैठे राजीव शुक्ला और देवजीत सैकिया से बात की, अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई.

Mohsin Naqvi से क्या हुई बातचीत देवजीत सैकिया ने बताया

देवजीत सैकिया की रॉयल बॉक्स में मोहसिन नकवी से बातचीत की तस्वीर वायरल हुई थी. इस पर सफाई देते हुए BCCI उपाध्यक्ष ने कहा कि

‘ऐसा नहीं है कि हम किसी से मिल नहीं सकते. मैं पूरे मैच के दौरान रॉयल बॉक्स में बैठा रहा. हर कोई मैच के दौरान आया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आपने जिस व्यक्ति का नाम लिया, वह भी आए थे.’

सैकिया ने कहा कि

‘जब कोई आता है, तो हम मिलते और बात करते हैं. यह एक सामान्य परंपरा है. हमने आज की स्थिति का समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन हमारे प्रयास सफल नहीं हुए. हमें कोई अफसोस नहीं है. हमारा ध्यान इस बात पर नहीं था कि ट्रॉफी कौन देगा. हम टीम इंडिया की जीत देखना चाहते थे.’

पहले बल्लेबाजी फिर गेंदबाजी में टीम इंडिया ने ढाया कहर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की और भारत ने इन्ही 2 बल्लेबाजों की बदौलत 183 रन बनाए और श्रीलंका को 184 रनों का लक्ष्य दिया.

इसके बाद जब टीम इंडिया लक्ष्य का बचाव करने उतरी तो टीम की सबसे अनुभवी गेंदबाज दीप्ती शर्मा और युवा स्पिनर श्री चरणी ने श्रीलंका के बल्लेबाजो को हाथ खोलने का मौका ही नही दिया. भारतीय टीम ने श्रीलंका की पूरी टीम को 111 रनों पर आलआउट कर दिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *