Quick Samachar:

कढ़ीचावल का नाम सुनते ही लगभग हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। अक्सर घरों में बेसन के पकौड़े वाली या फिर आलू वाली कढ़ी बनाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी भिंडी की कढ़ी खाई है। बता दें कि भिंडी की कढ़ी न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है, बल्कि सेहज के लिहाज से भी यह बेहतरीन होती है। दहीबेसन का खट्टाक्रीमी टेक्सचर और भिंडी का क्रंची स्वाद मिलकर इस डिश को टेस्टी और खास बना देते हैं।
ऐसे में अगर आप भी एक ही तरह की कढ़ी खाखाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया और रिफ्रेशिंग खाने का मन है। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भिंडी की कढ़ी बनाने की बेहद आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सामग्री

Bhindi Kadhi Recipe: स्वाद और सेहत का Perfect Combo है भिंडी कढ़ी, इस Easy Recipe से आज ही बनाएं​
Bhindi Kadhi Recipe: स्वाद और सेहत का Perfect Combo है भिंडी कढ़ी, इस Easy Recipe से आज ही बनाएं​
भिंडी 200 ग्राम
बेसन 3 बड़े चम्मच
दही 1 कप
तेल या घी 2 से 3 बड़े चम्मच
राई 1/2 छोटा चम्मच
जीरा 1/2 छोटा चम्मच
मेथी दाना 1/2 छोटा चम्मच
हींग एक चुटकी
हरी मिर्च 2
कढ़ी पत्ता 1012
हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
अदरकलहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि 

कटी हुई भिंडी को एक पैन में 1 चम्मच तेल डालकर कम से कम 45 मिनट तक मीडियम आंच पर भूनें। इससे भिंडी का चिपचिपापन खत्म हो जाएगा और यह हल्की क्रिस्पी हो जाएगी। जब यह सुनहरी हो जाए, तो इसको प्लेट में निकालकर अलग रख लें।
अब एक बड़े बर्तन में बेसन और दही को तब तक फेंटें जब तक कि बेसन की सारी गुठलियां खत्म न हो जाएं। फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और करीब 3 कप पानी डालकर पतला और स्मूथ पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।
फिर एक कढ़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें। अब इसमें मेथी दाना, राई, जीरा और हींग डाले। जब यह मसाले चटकने लगें, तो इसमें हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता और अदरकलहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
इसके बाद गैस को धीमा कर दें और बेसनदही का तैयार घोल कढ़ाही में डाल दें। घोल डालते समय इसको लगातार चलाते रहें, जिससे कि दही फटे नहीं। कढ़ी में उबाल आने तक इसको चलाएं। जब उबाल आ जाए, तो आंच को एकदम धीमा कर दें और इसको 1520 मिनट तक पकने दें।
जब कढ़ी अच्छे से पक जाए और थोड़ा गाढ़ी होने लगे। तो इसमें फ्राई की हुई भिंडी और नमक डाल दें। अब इसको फिर 5 से 7 मिनट तक पकने दें। इससे भिंडी कढ़ी के फ्लेवर्स को सोख लेगी।
फिर आप चाहें तो ऊपर से तड़का लगा सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच घी में थोड़ी सी सूखी लाल मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर तड़का लगा दें। इस तरह से भिंडी कढ़ी बनकर तैयार है। इसको चावल और रोटी के साथ सर्व करें।