Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते? जानिए वो 8 चीजें जो चुपचाप पूरी कर सकती हैं शरीर में कैल्शियम की कमी

Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते? जानिए वो 8 चीजें जो चुपचाप पूरी कर सकती हैं शरीर में कैल्शियम की कमी

Calcium Rich Vegetarian Foods For Daily Diet:  शरीर को स्वस्थ, मजबूत और लंबे समय तक फिट बनाए रखने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह सिर्फ हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने का ही काम नहीं करता, बल्कि मांसपेशियों की कार्यक्षमता, नसों के सही संचालन, हृदय की सामान्य धड़कन और शरीर की कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में भी अहम भूमिका निभाता है।

Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते? जानिए वो 8 चीजें जो चुपचाप पूरी कर सकती हैं शरीर में कैल्शियम की कमी

अक्सर लोग मानते हैं कि कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत केवल दूध है। लेकिन अगर आपको दूध पसंद नहीं है, या फिर आपका शरीर दूध आसानी से पचा नहीं पाता, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो शरीर की कैल्शियम की जरूरत पूरी करने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन बेहतरीन विकल्पों के बारे में।

पनीर में छिपा है कैल्शियम का खजाना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पनीर कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसे सब्जी, सलाद, सैंडविच या हल्का भूनकर अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। नियमित और संतुलित मात्रा में पनीर खाने से शरीर को पर्याप्त कैल्शियम मिल सकता है। हालांकि, तले हुए पनीर की बजाय ताजा या हल्का पका हुआ पनीर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

मीठा पसंद है? तो ये स्वादिष्ट चीजें भी बन सकती हैं कैल्शियम का जरिया

अगर आपको मीठा खाना पसंद है, तो दूध से बनी खीर और सेवइयां भी कैल्शियम पाने का अच्छा विकल्प हो सकती हैं। इन्हें कभीकभार नाश्ते या मिठाई के रूप में खाया जा सकता है। बेहतर होगा कि इनमें चीनी कम रखें या गुड़ का इस्तेमाल करें, ताकि स्वाद के साथ सेहत भी बनी रहे।

दूध नहीं, तो दहीछाछ और लस्सी से पूरी करें कमी

अगर सादा दूध पीना पसंद नहीं है, तो दही, लस्सी और छाछ को अपनी रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बनाएं। दही में कैल्शियम के साथ प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं शरीर को ठंडक देने के साथ कैल्शियम की जरूरत भी पूरी कर सकते हैं।

इस स्वादिष्ट ड्रिंक में छिपा है कैल्शियम और एनर्जी का डबल फायदा

दूध का स्वाद पसंद नहीं आता, तो उसमें केला, खजूर, बादाम या अन्य ड्राई फ्रूट्स मिलाकर मिल्कशेक तैयार करें। इससे न सिर्फ दूध स्वादिष्ट बन जाता है, बल्कि शरीर को कैल्शियम के साथ भरपूर ऊर्जा भी मिलती है। घर का बना मिल्कशेक बाजार में मिलने वाले मीठे पेयों से कहीं बेहतर विकल्प माना जाता है।

हरी सब्जियों का ये राज बहुत कम लोग जानते हैं

पालक और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। इनमें कैल्शियम के साथ फाइबर, विटामिन और कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। इन्हें सब्जी, सूप, सलाद या पराठे के रूप में आसानी से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

ये छोटेछोटे दाने कर सकते हैं बड़ा कमाल

बादाम और सफेद तिल खाद्य पदार्थों में शामिल हैं। मुट्ठीभर बादाम रोजाना स्नैक के रूप में खाए जा सकते हैं। वहीं सफेद तिल को लड्डू, चटनी, सलाद या सब्जियों में मिलाकर आसानी से खाया जा सकता है। ये दोनों चीजें कैल्शियम के साथ शरीर को कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी उपलब्ध कराती हैं।

एक जरूरी बात, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं

सिर्फ कैल्शियम खाना ही काफी नहीं होता। शरीर में कैल्शियम के सही अवशोषण के लिए पर्याप्त विटामिन D, नियमित धूप और संतुलित आहार भी बेहद जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ स्वस्थ जीवनशैली को भी जरूर अपनाएं। इससे हड्डियां मजबूत रहेंगी और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *