CJP Protest: अभिजीत दिपके ने ढाई दिन बाद तोड़ा अनशन, प्रदर्शनकारी विजय चौक तक पहुंचे, पुलिस से झड़प, संसद भवन के गेट बंद किए गए

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने ढाई दिन बाद तोड़ा अनशन, प्रदर्शनकारी विजय चौक तक पहुंचे, पुलिस से झड़प, संसद भवन के गेट बंद किए गए

CJP Protest:  नई दिल्ली में जंतर मंतर पर आज संसद मार्च के लिए CJP के  करीब 10 हजार कार्यकर्ता जुटे हैं। सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी हैं हालांकि यहां तैनात 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ अब स्थिति काबू में है। आपको बता दें CJP सुबह 9 बजे जंतरमंतर से संसद तक ‘चलो संसद’ मार्च निकालेगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है।

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने ढाई दिन बाद तोड़ा अनशन, प्रदर्शनकारी विजय चौक तक पहुंचे, पुलिस से झड़प, संसद भवन के गेट बंद किए गए

 

प्रदर्शनकारी विजय चौक तक पहुंचे, पुलिस से झड़प, संसद भवन के गेट बंद किए गए

कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए विजय चौक तक पहुंच गए हैं। इस बीच पुलिस से झड़प भी हुई है। तो वहीं आज संसद में मानसून सत्र का पहला दिन भी हैं इसी बीच शांति व्यवस्था न बिगड़े इसके चलते संसद भवन के गेट कर दिए हैं।

अभिजीत दिपके ने तोडा अनशन 

कॉकरोच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने ढाई दिन बाद अनशन तोड़ दिया है।

देर रात तोड़े बैरिकेट्स 

संसद मार्च से ठीक पहले हटी बैरिकेडिंग, दिल्ली पुलिस का क्या प्लान ?

जंतरमंतर पर चल रहे CJP के बड़े विरोध प्रदर्शन के बीच आधी रात को दिल्ली पुलिस ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से अचानक अपनी बैरिकेडिंग, लगेज स्कैनिंग मशीनें और सुरक्षा कैमरे हटा दिए हैं।… pic.twitter.com/RxWL8dNhgO

— Bansal News Official July 20, 2026

 

धारा 163 लागू

 

 

जंतर मंतर पर चल रहे इस प्रोटेस्ट को लेकर डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि मानसून सत्र और प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई है। इसके अनुसार अब पांच या उससे ज्यादा व्यक्तियों के जमा होने, विरोध प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने या धरना देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ जंतरमंतर पर, वो भी पूर्व अनुमति के साथ, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की छूट होगी।

सांसद मार्च में शामिल हुईं सोनम वांगचुक की पत्नी गितांजलि आंगमो

#WATCH | Delhi: Activist Sonam Wangchuk’s wife, Dr Gitanjali Angmo, says, ‘We will focus on this march. Three points are very important today. First, we will focus on conducting the march peacefully. Let us stay focused on the issue the issue of education, which is a vital need… pic.twitter.com/leghfqIAtU

— ANI July 20, 2026

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गितांजलि आंगमो ने कहा कि उनका पूरा ध्यान प्रस्तावित मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज तीन बातें सबसे महत्वपूर्ण हैं। डॉ. आंगमो ने कहा, “हमारा पहला लक्ष्य मार्च को पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करना है। सभी लोग शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शिक्षा देश की सबसे अहम जरूरतों में से एक है, इसलिए हम सभी को इस मुद्दे पर एकजुट और सतर्क रहना चाहिए।” उन्होंने प्रदर्शन में शामिल लोगों से संयम बनाए रखने और आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की अपील की। साथ ही कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है।

#WATCH | Delhi: Activist Sonam Wangchuk’s wife, Dr Gitanjali Angmo, says, ‘We will focus on this march. Three points are very important today. First, we will focus on conducting the march peacefully. Let us stay focused on the issue the issue of education, which is a vital need… pic.twitter.com/leghfqIAtU

— ANI July 20, 2026

 

जंतरमंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

जंतरमंतर पर प्रदर्शनकारियों और RPF जवानों के बीच हुई हिंसक झड़प, चली लाठियां !

दिल्ली के जंतरमंतर पर CJP के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान भारी हंगामा और बवाल खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों और वहां तैनात आरपीएफ जवानों के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात… pic.twitter.com/eqz2UQk7fQ

— Bansal News Official July 20, 2026

दिल्ली के जंतरमंतर पर प्रदर्शनकारियों का कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। आपको बता दें भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी जिसके बाद ये एक्शन हुआ। इस घटना के चलते संसद मार्च में देरी हो रही है। तो वहीं कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का कहना है कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। पुलिस का कहना है कि मार्च की परमिशन नहीं दी है।

कॉकरोच पार्टी का दावा सरकार बातचीत को तैयार

कॉकरोच पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि उनके समर्थन में आप पार्टी के संजय सिंह, मनीष सिसौदिया और आतिशि भी आगे आए हैं।

समर्थन में पहुंच चुके हैं,#संसद_मार्च pic.twitter.com/s2LrIL8pci

— Cockroach Janta Party July 20, 2026

संसद मार्च के बीच कॉकरोच पार्टी ने दावा किया है कि सरकार उनसे बातचीत को तैयार है। मार्च से पहले सौरव दास जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं।

सपा सांसद डिंपल यादव समर्थन में उतरीं 

सपा सांसद डिंपल यादव ने नीट पेपर लीक और छात्रों के मुद्दों को लेकर संसद से जंतरमंतर तक मार्च निकाला है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि देश का युवा अपनी आवाज उठाना चाहता है, लेकिन सरकार संवाद करने को तैयार नहीं है। डिंपल यादव ने सोनम वांगचुक के आंदोलन का जिक्र करते हुए सरकार को बेहद अड़ियल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी परीक्षा प्रणाली भ्रष्ट हो चुकी है, जिसका खामियाजा युवाओं को मानसिक तनाव के रूप में भुगतना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से छात्रों की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।

क्या हैं CJP की मांगें 

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP मुख्य रूप से तीन बड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले है।

1. नीट परीक्षा में हुई धांधली, पेपर लीक मामलों और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय होना चाहिए।

2. परीक्षा में हुई इस बड़ी धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग है।

3. देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों में होने वाली देरी और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के मुद्दों पर सरकार को घेरना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *